सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Infosys Q2 Result: हर शेयर पर इंफोसिस देगी 23 रुपये का डिविडेंड, कंपनी को हुआ 7364 करोड़ का शुद्ध मुनाफा

Published: Thu, 16 Oct 2025 04:52 PM (IST)

इंफोसिस का नेट प्रॉफिट FY26 में साल-दर-साल आधार पर 13.2 प्रतिशत बढ़कर 7,364 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने अपने शेयरधारकों ...और पढ़ें

इंफोसिस ने बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजे जारी किए।

इंफोसिस ने बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजे जारी किए।

नई दिल्ली। देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने FY26 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस क्वार्टर में कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 13.2 प्रतिशत बढ़कर 7,364 करोड़ रुपये रहा। खास बात है कि आईटी कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 23 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है।

इस तिमाही में इंफोसिस का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू साल-दर-साल आधार पर 8.6 प्रतिशत बढ़कर 44,490 करोड़ रुपये रहा, जबकि कॉन्स्टेंट करेंसी के मामले में यह वृद्धि दर सालाना आधार पर 2.9 प्रतिशत रही। कंपनी का ऑपरेशनल मार्जिन 21 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष के आधार की तुलना में स्थिर रहा। इंफोसिस ने तिमाही नतीजे बाजार बंद होने के बाद पेश किए। कंपनी के शेयर हल्की गिरावट के साथ 1471 रुपये के स्तर पर बंद हुए।

रेवेन्यू ग्रोथ को लेकर गाइडेंस बरकरार रखा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ को लेकर अपने गाइडेंस को कॉन्स्टेंट करंसी में 2-3 प्रतिशत पर बनाए रखा तथा अपने ऑपरेशनल मार्जिन बैंड को 20-22 प्रतिशत पर बनाए रखा। कंपनी का यह गाइडेंस अनिश्चित माहौल के बावजूद उसके विश्वास को दर्शाता है। कंपनी ने दूसरी तिमाही में 3.1 बिलियन डॉलर के कॉन्ट्रेक्ट हासिल किए, जिनमें से 67% नए सौदे थे।

इंफोसिस के सीईओ और एमडी सलिल पारेख ने कहा कि इंफोसिस ने लगातार दो तिमाहियों में मज़बूत वृद्धि दर्ज की है, जो बाज़ार में कंपनी की मजबूत स्थिति को दर्शाता है। कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जयेश संघराजका ने बताया कि इस तिमाही के लिए फ्री कैश फ्लो सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़कर 9,677 करोड़ रुपये हो गया, जो नेट प्रॉफिट का 131 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें- Eternal Q2 Result: जोमैटो का मुनाफा 63% गिरकर रहा ₹65 करोड़, ब्लिंकिट का रेवेन्यू 756% बढ़कर पहुंचा 9,891 करोड़

गिरावट के साथ बंद हुए शेयर

इंफोसिस के शेयर नतीजों के आने से पहले 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। पिछले 12 महीनों में इंफोसिस के शेयरों में 23.26% और इस साल अब तक 21.73% की गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के शेयरों की कवरेज रखने वाले 51 एनालिस्ट में से 36 ने इसे 'Buy' रेटिंग दी है, जबकि 13 ने 'Hold' और तीन ने 'Sell' की सलाह दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।