सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बैंकों के मर्जर के बीच रेलवे कंपनियों के बड़े मर्जर की तैयारी! IRCON-RVNL सहित इन शेयरों में दिखा जबरदस्त उछाल

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 01:48 PM (IST)

    भारतीय शेयर बाजार में IRCON इंटरनेशनल और RVNL के शेयरों में भारी उछाल देखा गया। रेल मंत्रालय द्वारा इन दोनों PSU के विलय के औपचारिक प्रस्ताव की खबर के ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. IRCON और RVNL के विलय का प्रस्ताव।

    2. विलय की खबर से शेयरों में भारी उछाल।

    3. रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ी इकाई बनेगी।

    नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को रेलवे सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियों, IRCON इंटरनेशनल और RVNL (रेल विकास निगम) के शेयरों में भारी खरीदारी देखने को मिली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेल मंत्रालय ने इन दोनों PSU के विलय का एक औपचारिक प्रस्ताव पेश किया है। हालांकि दैनिक जागरण बिजनेस इस खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। इस खबर के सामने आते ही निवेशकों का उत्साह बढ़ गया, जिससे IRCON के शेयर 12% और RVNL के शेयर 7% तक उछल गए।

    मंत्रालयों से मंजूरी का इंतजार

    रिपोर्ट्स के अनुसार, रेल मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए इस प्रस्ताव को अब एक मानक समीक्षा प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस विलय को अंतिम रूप देने के लिए वित्त मंत्रालय, सार्वजनिक उद्यम विभाग और आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) से मंजूरी लेनी आवश्यक होगी। यदि यह प्रस्ताव स्वीकृत हो जाता है, तो यह रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में एक बड़ी और शक्तिशाली इकाई बनेगी।

    क्या है विलय का मुख्य उद्देश्य और फायदे

    इस विलय से RVNL की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट क्षमता और IRCON की टर्नकी प्रोजेक्ट्स व रेलवे निर्माण की विशेषज्ञता को एक साथ लाना है। एक बड़ी इकाई बनने से परिचालन लागत में कमी आएगी और प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी। संयुक्त इकाई के पास अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए अधिक वित्तीय और तकनीकी शक्ति होगी।

    शेयरधारकों पर क्या होगा असर?

    चूंकि IRCON और RVNL दोनों ही शेयर बाजार (BSE और NSE) पर लिस्टेड हैं, इसलिए इस विलय की प्रक्रिया में 'शेयर स्वैप' (Share Swap) मैकेनिज्म का उपयोग किए जाने की संभावना है। इसका मतलब है कि एक कंपनी के शेयरधारकों को निर्धारित अनुपात में दूसरी कंपनी के शेयर दिए जाएंगे। इरकॉन का अभी शेयर प्राइस 149 रुपये है। वहीं मार्केट कैप 13,924 करोड़ रुपये है। इसमें सरकार की हिस्सेदारी 65% है।

    खबरें और भी

    वहीं RVNL के शेयर की कीमत 298 रुपये है। मार्केट कैप 61,185 करोड़ रुपये है। इसमें सरकार की हिस्सेदारी 73% है।

    किस रेलवे स्टॉक्स में दिखी कितनी तेजी?

    पिछले कुछ समय से ईरान-इजरायल तनाव और वैश्विक अस्थिरता के कारण रेलवे शेयरों में गिरावट देखी जा रही थी। हालांकि, मर्जर की इस खबर ने सेक्टर में नई जान फूंक दी है। जिसके चलते जूपिटर वैगन (Jupiter Wagons Share Price) में 13% से अधिक की तेजी देखने को मिली। RailTel में लगभग 5% का उछाल देखने को मिला। IRFC और CONCOR में करीब 2% की बढ़त देखने को मिली।

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)