सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जर्मनी के नंबर वन बैंक में भारत का 5वां सबसे बड़ा बैंक खरीदेगा हिस्सेदारी, इंडियन बिजनेस के लिए हुआ समझौता

    By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
    Updated: Tue, 30 Jun 2026 09:00 PM (IST)

    कोटक महिंद्रा बैंक ने जर्मनी के डॉयचे बैंक के भारत में खुदरा, निजी बैंकिंग और संपत्ति प्रबंधन व्यवसाय के अधिग्रहण की घोषणा की है। ...और पढ़ें

    कोटक महिंद्रा बैंक ने डॉयचे बैंक के भारतीय खुदरा कारोबार का अधिग्रहण करेगी।

    कोटक महिंद्रा बैंक ने डॉयचे बैंक के भारतीय खुदरा कारोबार का अधिग्रहण करेगी।

    HighLights

    1. कोटक महिंद्रा बैंक ने डॉयचे बैंक के भारतीय खुदरा कारोबार का अधिग्रहण करेगी।

    2. अधिग्रहण से KMB के ग्राहक और SME कारोबार को मजबूती मिलेगी।

    3. नियामक मंजूरी के बाद सौदा अगले साल सितंबर तक पूरा होगा।

    नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक (केएमबी) ने मंगलवार को जर्मनी के नंबर वन बैंक डॉयचे बैंक के भारत में खुदरा, निजी बैंकिंग और संपत्ति प्रबंधन व्यवसाय के अधिग्रहण के लिए एक पक्का समझौता करने की घोषणा की है। हालांकि, यह सौदा कितनी राशि में हुआ है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

    बैंक ने कहा कि इस अधिग्रहण से उसके ग्राहकों और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम कारोबार को मजबूती मिलने की उम्मीद है। आधिकारिक बयान के अनुसार, अधिग्रहीत कारोबार में लगभग 29,000 करोड़ रुपये के ऋण, 16,000 करोड़ रुपये की जमा राशि और 10,500 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति प्रबंधन शामिल हैं।

    क्या बोले कोटक महिंद्रा बैंक के CEO

    कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO अशोक वासवानी ने कहा, "यह डील अमीर ग्राहकों और SME सेगमेंट पर हमारे फोकस के साथ अच्छी तरह से मेल खाती है। यह एक मजबूत रणनीतिक कदम है और व्यावसायिक रूप से भी सही है। इससे हमें बेहतरीन कस्टमर बेस और अनुभवी टीमें मिलती हैं, साथ ही कामकाज का दायरा बढ़ाने और नए अवसर तलाशने में भी मदद मिलती है। हम इन ग्राहकों और सहयोगियों का कोटक परिवार में गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। हमारी प्राथमिकता अनुशासित तरीके से इंटीग्रेशन और कामकाज में निरंतरता बनाए रखने की होगी, साथ ही हम इस बिज़नेस में और गहराई और क्षमता भी विकसित करेंगे।"

    कब तक लागू होगा यह समझौता

    डॉयचे बैंक भारत में इन तीनों व्यवसाय खंडों के तहत लगभग 1.5 लाख ग्राहकों को सेवा देता है और इसके लिए करीब 1,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। इस समझौते के अगले वर्ष सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इसमें ग्राहकों के संबंध, कर्मचारी और संबंधित उत्पादों का स्थानांतरण शामिल होगा।

    खबरें और भी

    यह प्रक्रिया नियामकीय मंजूरी पर निर्भर करेगी, जिसमें भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी भी शामिल है। बयान में कहा गया कि यह सौदा कोटक महिंद्रा बैंक के लिए शेयर पर मुनाफे के लिहाज से लाभकारी रहेगा, जबकि डॉयचे बैंक के लिए यह पूंजी के दृष्टिकोण से सकारात्मक होगा।

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)