Lalithaa Jewellery IPO Listing: बाजार में धमाकेदार एंट्री! 32% से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर
Lalithaa Jewellery IPO Listing: ललिथा ज्वेलरी मार्ट लिमिटेड के शेयर आज शेयर बाजार में शानदार प्रीमियम पर लिस्ट हुए, जिससे ...और पढ़ें

Lalithaa Jewellery IPO Listing
HighLights
ललिथा ज्वेलरी मार्ट के शेयरों की शानदार लिस्टिंग हुई।
निवेशकों को पहले दिन 32.6% का लिस्टिंग गेन मिला।
NSE और BSE पर शेयर प्रीमियम पर लिस्ट हुए।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज ललिथा ज्वेलरी मार्ट लिमिटेड (Lalithaa Jewellery Mart Limited) के शेयरों की शानदार लिस्टिंग देखने को मिली है। कंपनी के आईपीओ (IPO) में दांव लगाने वाले निवेशकों को पहले ही दिन करीब 32.6% का मजबूत लिस्टिंग गेन मिला है।
कैसा रहा लिस्टिंग का प्रदर्शन?
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ललिथा ज्वेलरी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से ₹65.62 (+32.65%) की दमदार बढ़त के साथ ₹266.62 के स्तर पर लिस्ट हुआ। वही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर भी शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹65.70 (+32.69%) के भारी प्रीमियम के साथ ₹266.70 पर कारोबार करता नजर आया।
अब क्या करें निवेशक?
1. जिन्हें केवल लिस्टिंग पर ही मुनाफा कमाना था, वे इस 32% से अधिक के रिटर्न पर अपना कुछ मुनाफा (Partial Profit) बुक कर सकते हैं।
2. जो कंपनी के लंबे समय के बिजनेस और ज्वेलरी सेक्टर के ग्रोथ पर भरोसा करते हैं, वे स्टॉप-लॉस लगाकर शेयर को होल्ड रखने का विकल्प चुन सकते हैं।
3. जिन लोगों को आईपीओ में अलॉटमेंट नहीं मिला था, उन्हें तुरंत खरीदारी करने से बचना चाहिए और शेयर में कोई हल्की गिरावट या स्थिरता आने का इंतजार करना चाहिए।
