सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कमजोर Q3 नतीजों से औंधे मुंह गिरा LG Electronics का शेयर, इन वजहों से रेवेन्यू और प्रॉफिट में आई कमी

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 11:28 AM (IST)

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (LG Electronics Share Price) का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 61.58% गिरकर 89.67 करोड़ रुपये रहा। पिछल ...और पढ़ें

    कमजोर नतीजों के कारण फिसला LG का शेयर

    कमजोर नतीजों के कारण फिसला LG का शेयर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। प्रमुख इक्विपमेंट और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट (कंसोलिडेटेड) सालाना आधार पर 61.58 फीसदी की गिरावट के साथ 89.67 करोड़ रुपये रह गया। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 233.45 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने बुधवार को तीसरी तिमाही के अपने वित्तीय परिणामों की जानकारी दी। इसी के बाद आज कंपनी के शेयर (LG Electronics Share Price) में गिरावट दिख रही है।

    कितना फिसला एलजी का शेयर?

    मुनाफे में भारी गिरावट के बाद आज एलजी का शेयर BSE पर 1518.15 रुपये के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 1421.05 रुपये पर खुला और 1394.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब सवा 11 बजे ये 57.70 रुपये या 3.80 फीसदी की गिरावट के साथ 1460.45 रुपये पर है।

    रेवेन्यू में भी गिरावट

    समीक्षाधीन तिमाही के दौरान एलजी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 4,114.4 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 4,395.53 करोड़ रुपये रहा था। पिछले साल अक्टूबर में लिस्ट होने के बाद से, यह एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का दूसरा तिमाही परिणाम है।

    क्यों कमजोर रहे तिमाही नतीजे?

    LG के Q3FY26 के आंकड़ों पर त्योहारों के बाद के सीजन और कमजोर ट्रेड और कंज्यूमर ऑफटेक का असर पड़ा। माना जा रहा है कि कंपनी ने अपनी ब्रांड पोजिशनिंग को बचाने के लिए जान-बूझकर प्राइस डिस्काउंटिंग से परहेज किया, जिससे मार्जिन पर असर पड़ा।
    साथ ही ज्यादा कमोडिटी महंगाई और करेंसी में गिरावट से तिमाही के दौरान प्रॉफिटेबिलिटी पर और असर पड़ा।

    खबरें और भी

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर : यहां शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)