सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लॉक-इन पीरियड खत्म होते ही LG इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में बड़ी गिरावट, अब क्या करें निवेशक? एनालिस्ट्स से समझें

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 02:22 PM (IST)

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का शेयर (LG Electronics Share Price) 8 जनवरी को तीन महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद 4% से अधिक गिर गया, जो लिस्टिंग ...और पढ़ें

    एलजी के शेयर में आई भारी गिरावट

    एलजी के शेयर में आई भारी गिरावट

    HighLights

    1. लॉक-इन खत्म होने पर LG शेयर 4% से अधिक गिरा

    2. लगभग 1.52 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हुए

    3. विशेषज्ञों के अनुसार लॉन्ग टर्म में LG का आउटलुक पॉजिटिव

    नई दिल्ली। तीन महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद 8 जनवरी को LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का शेयर (LG Electronics Share Price) 4 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया। इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का शेयर आज 4 फीसदी से अधिक गिरकर 1,393.20 रुपये के रेट तक आ गया था, जो लिस्टिंग के बाद से स्टॉक का सबसे निचला स्तर है। हालांकि उसके बाद शेयर ने थोड़ी रिकवरी की। करीब 2 बजे ये BSE पर 27.40 रुपये या 1.88 फीसदी की गिरावट के साथ 1,429 रुपये पर है।

    कितने शेयर ट्रेडिंग के लिए हुए एलिजिबल?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद एलजी के लगभग 1.52 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए एलिजिबल हो गए हैं, जो कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 2 प्रतिशत हैं। स्टॉक के पिछले क्लोजिंग प्राइस 1,456.40 रुपये प्रति शेयर के आधार पर इन शेयरों की कुल वैल्यू लगभग 2,214 करोड़ रुपये होगी।
    हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि ये सभी शेयर तुरंत मार्केट में बेच दिए गए हैं या बेच दिए जाएंगे। लॉक-इन पीरियड खत्म होने का सीधा सा मतलब है कि अब इन शेयरों की ट्रेडिंग की जा सकती है।

    कितने पर हुई थी लिस्टिंग?

    एलजी के स्टॉक ने 10 दिसंबर को NSE पर 1,710.10 रुपये प्रति शेयर पर शुरुआत की थी, जबकि इसका IPO प्राइस 1,140 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी के 11,607 करोड़ रुपये के IPO को 54 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था। यह स्टॉक अभी अपनी लिस्टिंग प्राइस से लगभग 18 प्रतिशत नीचे है।

    कैसा है एलजी का फ्यूचर?

    जानकारों का मानना है कि LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया अच्छे फंडामेंटल्स के कारण लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करने के लिए अच्छा शेयर है। अगले 4-5 सालों में कंपनी 5,000 करोड़ रुपये के निवेश से कैपेसिटी बढ़ाने पर फोकस करेगी।
    हालांकि GST ट्रांजिशन में रुकावटों, कमोडिटी महंगाई और प्रमोशनल इन्वेस्टमेंट के कारण FY26 की दूसरी तिमाही इसका EBITDA मार्जिन 12.4% से घटकर 8.9% रह गया, लेकिन मैनेजमेंट को रिकवरी की उम्मीद है।
    एनालिस्ट्स का अनुमान है कि लंबे समय के नजरिए से शेयर का आउटलुक पॉजिटिव है और स्टॉक को मिले मजबूत IPO रिस्पॉन्स और प्रीमियम लिस्टिंग ने LG की ब्रांड स्ट्रेंथ, मार्केट लीडरशिप और इंडिया-फोकस्ड स्ट्रेटेजी में निवेशकों के भरोसे को दिखाया है।

    ये भी पढ़ें - चांदी की कीमतों में गिरावट के बीच लुढ़का हिंदुस्तान जिंक का शेयर, 3 हफ्तों के निचले भाव पर पहुंचा रेट

    खबरें और भी

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)