सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

3, 4 और 6 रुपये वाले शेयरों का मल्टीबैगर रिटर्न, 5000% तक बढ़ा भाव, दिवाली से दिवाली तक ₹300 तक पहुंची कीमतें

Published: Thu, 16 Oct 2025 01:08 PM (IST)

Multibagger Shares: 3, 4 और 6 रुपये से लेकर 20 रुपये की कीमत वाले कुछ शेयरों का भाव 2000 रुपये ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिवाली 2024 से दिवाली 2025 तक, पिछले एक साल में सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex-Nifty Return) ने महज 4 फीसदी तक रिटर्न दिया है, जो पिछले तीन सालों में उनकी सबसे कम वार्षिक बढ़त है। वहीं, दूसरी ओर कुछ शेयरों ने इस अवधि में 5000% से ज्यादा रिटर्न दे दिया है। स्मॉल और मिडकैप साइज के इन शेयरों ने पिछले एक साल में काफी सुर्खियां बटोरी है। इन मल्टीबैगर शेयरों में जीएचवी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स, इलिटकॉन इंटरनेशनल, कोलाब प्लेटफॉर्म, स्ट्रिंग मेटावर्स जैसे शेयर शामिल हैं।

5000 फीसदी तक रिटर्न देने वाले शेयर

जीएचवी इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स के शेयरों ने पिछली दिवाली से लेकर अब तक 5415% का रिटर्न दे दिया है। पिछले साल अक्तूबर में इस कंपनी के स्टॉक का प्राइस 4 रुपये था और अब कीमत 314 रुपये है।

तंबाकू का बिजनेस करने वाली कंपनी, इलिटकॉन इंटरनेशनल के शेयर पिछले एक साल में 3402% तक चढ़ गए हैं। पिछले साल अक्तूबर में कंपनी के शेयरों की कीमत 3.87 रुपये थी और अब भाव 164 रुपये है।

ग्रेनाइट और मार्बल का बिजनेस करने वाली कंपनी मिडवेस्ट गोल्ड के शेयरों ने पिछले एक साल में 2606% रिटर्न दिया। अक्तूबर 2024 में कंपनी के शेयरों का प्राइस 17 रुपये था और अब कीमत 2182 रुपये है।

ये भी पढ़ें- संवत 2082 में कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल, किन शेयरों से होगी कमाई, टॉप ब्रोकरेज फर्म ने जताए ये अनुमान

आईटी प्रोडक्ट्स के बिजनेस से जुड़ी कंपनी कोलाब प्लेटफॉर्म्स के शेयरों ने पिछले एक साल में 2186% रिटर्न दिया है। पिछले वर्ष अक्तूबर में इसके शेयर की कीमत 6 रुपये थी और अब प्राइस 155 रुपये हो गया है।

इसके अलावा, स्ट्रिंग मेटावर्स ने 1365%, सिआन एग्रो ने 1165%, कोठारी इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन ने 1028%, ब्लू पर्ल एग्रीवेंचर्स ने 754% और बीजीआर एनर्जी के शेयरों ने 736% रिटर्न दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।