सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस मल्टीबैगर शेयर पर मोतीलाल ओसवाल की खरीदी की राय, एक हफ्ते में मिल सकता है 4% रिटर्न, चेक कीजिए टारगेट प्राइस

Published: Wed, 20 Aug 2025 06:07 PM (IST)

मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में टेक्निकल ट्रेडिंग आइडिया के तौर पर एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयरों को वीकली स्टॉक पिक ...और पढ़ें

मोतीलाल ओसवाल ने एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयरों पर खरीदी की राय दी है।
मोतीलाल ओसवाल ने एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयरों पर खरीदी की राय दी है।

नई दिल्ली। देश की दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने ऑटो सेक्टर के एक शेयर पर खरीदी की राय दी है। खास बात है कि यह शेयर एक सप्ताह के अंदर करीब 4 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे सकता है। मोतीलाल ओसवाल ने एक्साइड इंडस्ट्रीज (Buy Call on Exide Industries Share) के शेयरों पर बाय कॉल दी है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में टेक्निकल ट्रेडिंग आइडिया के तौर पर एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयरों को वीकली स्टॉक पिक के तौर पर चुना है।

33000 करोड़ से ज्यादा मार्केट कैप वाली एक्साइड इंडस्ट्रीज, ऑटो सेक्टर में एक बड़ा नाम है, और कार समेत अन्य वाहनों के लिए बैटरीज तैयार करती है। 19 अगस्त को कंपनी के शेयर साढ़े 4 फीसदी से ज्यादा चढ़े और 20 अगस्त को भी बढ़त के साथ 396.30 रुपये पर बंद हुए हैं।

ब्रोकरेज हाउस का टारगेट प्राइस

मोतीलाल ओसवाल ने एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयरों को टेक्निल ट्रेडिंग आइडिया के तौर पर चुना है, क्योंकि टेक्निकल चार्ट पर कंपनी के शेयर मजबूती दिखा रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयरों ने सपोर्ट जोन से तेजी दिखाई है और 19 अगस्त के सेशन में स्ट्रॉन्ग बुलिश कैंडल बनाई है।

एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयर 200 DEMA के ऊपर क्लोज हुए हैं, और शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्युम भी बढ़ रहा है। मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयरों को मौजूदा भाव पर 413 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही निवेशक इस शेयर में 377 रुपये का स्टॉपलॉस लगाकर रखें।

बता दें कि एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयरों ने इस साल अब तक नेगेटिव रिटर्न दिया है जबकि पिछले 5 सालों में कंपनी के शेयर 130 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए हैं।

ये भी पढ़ें- 55,650% बढ़ा छुटकू शेयर वाली कंपनी का नेट प्रॉफिट, स्टॉक का दाम 10 रुपए; Q1 नतीजे आते ही मची खरीदने की लूट

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट पर आधारित है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।