सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुकेश अंबानी की इन 10 कंपनियों का हाल बेहाल, 2 साल में सभी ने डुबोया पैसा; लिस्ट में रिलायंस भी शामिल

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 10:42 AM (GMT+05:30)

    रिलायंस इंडस्ट्रीज ने Q1 FY27 में रिकॉर्ड ₹3.09 लाख करोड़ का राजस्व दर्ज किया, लेकिन मुकेश अंबानी की 10 लिस्टेड कंपनियों के शेयरों ने पिछले दो सालों म ...और पढ़ें

    मुकेश अंबानी की 10 कंपनियों ने दिया नकारात्मक रिटर्न।

    मुकेश अंबानी की 10 कंपनियों ने दिया नकारात्मक रिटर्न।

    HighLights

    1. रिलायंस इंडस्ट्रीज का Q1 FY27 राजस्व ₹3.09 लाख करोड़।

    2. मुकेश अंबानी की 10 कंपनियों ने दिया नकारात्मक रिटर्न।

    3. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2 साल में 17% गिरे।

    नई दिल्ली। भारत के दिग्गज कारोबारी अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार 17 जुलाई को वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी के नतीजे शानदार रहे। पहली बार रिलायंस ने अपना अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू दर्ज किया। कंपनी ने पहली बार 3 लाख करोड़ रुपये के रेवेन्यू का आंकड़ा पार किया।

    कंपनी ने Q1 FY27 में ₹3.09 लाख करोड़ का राजस्व अर्जित (Reliance Q1 Result) किया, जो पिछली तिमाही की तुलना में 5.1% की वृद्धि और पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 26.6% की वृद्धि दर्ज करता है, जो इसके तेल-से-रसायन (O2C), तेल और गैस और डिजिटल सेवा व्यवसायों में मजबूत प्रदर्शन द्वारा समर्थित है।

    भले ही रिलायंस के नतीजे शानदार रहे लेकिन शेयर मार्केट में लिस्टेड मुकेश अंबानी की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों का हाल बेहाल है। अगर बात पिछले दो सालों की करें तो सभी कंपनियों ने निवेशकों का पैसा डुबोया। आइए जानते हैं कि आखिर अंबानी की किन 10 कंपनियों ने पिछले 2 साल में कितना नेगेटिव रिटर्न दिया।

    अंबानी की 10 कंपनियों ने दिया नेगेटिव रिटर्न

    कंपनी का नाम 2 साल में कितना टूटा शेयर प्राइस मार्केट कैप
    रिलायंस इंडस्ट्रीज −17.7% ₹1,327.2030.60 ₹17,95,090.77 करोड़
    रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर −42.2% ₹779.15-2.30 ₹1,175.38 करोड़
    जस्ट डॉयल −23.4% ₹767.30-26.05 ₹6,535.17 करोड़
    जियो फाइनेंशियल सर्विसेज −31.5% ₹242.987.33 ₹1,60,456.34 करोड़
    स्टर्लिंग और विल्सन रिन्यूबल एनर्जी -68.20% ₹222.191.41 ₹5,192.79 करोड़
    जीटीपीएल हैथवे -62.60% ₹63.39-0.04 ₹711.44 करोड़
    नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट −63.8% ₹30.00-0.31 ₹4,629.08 करोड़
    डेन नेटवर्क −48.2% ₹27.32-0.89 ₹1,302.34 करोड़
    हैथवे केबल और डाटाकॉम −55.5% ₹11.06-0.02 ₹1,954.20 करोड़
    इन्फोमीडिया प्रेस −19.0% ₹5.53 ₹26.95 करोड़
    सोर्स- एंजल वन

    अंबानी की मेन कंपनी का कैसा है हाल

    मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैप के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके बावजूद उनकी 10 प्रमुख कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को पिछले 2 साल में नेगेटिव रिटर्न दिया है।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर पिछले 5 साल में 25.81% का रिटर्न दे चुके हैं। लेकिन पिछले 2 सालों से इसमें रफ्तार नहीं दिख रही है। पिछले दो सालों में इसके यह 17 फीसदी तक टूट चुके हैं। बात करें पिछले एक साल कि तो यह लगभग 10 फीसदी तक टूट चुका है और इस साल अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 15.66% तक टूट चुका है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Reliance Industries Q1 Results: रिलायंस का मुनाफा 22% घटा, रेवेन्यू 25% बढ़ा; IPO से पहले Jio की तगड़ी कमाई

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)