सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Multibagger Stock: एक साल में 10 हजार के बनाए ₹7 लाख, अब स्टॉक स्प्लिट और बोनस साथ; देर रात आई खबर से सुबह दिखेगा एक्शन

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 11:22 PM (IST)

    GHV Infra share price जीएचवी इन्फ्रा स्टॉक स्प्लिट करने के साथ बोनस शेयर देने जा रही है। यानी अगर आपके पास कंपनी का एक शेयर है तो अब वो 5 शेयर हो जाए ...और पढ़ें

    एक साल पहले कंपनी का शेयर 19 रुपए का था, जो अब 1300 के पार चला गया है।
    एक साल पहले कंपनी का शेयर 19 रुपए का था, जो अब 1300 के पार चला गया है।

    नई दिल्ली| GHV Infra Share Price : मल्टीबैगर जीएचवी इन्फ्रा लिमिटेड ने स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) के साथ बोनस देने का ऐलान कर दिया है। कंपनी स्टॉक को 2:1 के अनुपात में विभाजित करने और 3:2 अनुपात में बोनस शेयर (Bonus Share) को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने यह फैसला गुरुवार, 24 जुलाई को बोर्ड मीटिंग में लिया। स्टॉक स्प्लिट होने के बाद 10 रुपए की फेस वैल्यू वाले शेयर की कीमत आधी होकर 5 रुपए हो जाएगी।

    यानी अगर आपके पास कंपनी का एक शेयर है तो अब वो 5 शेयर हो जाएंगे। हालांकि, अब इन शेयरों की कीमत आधी हो जाएगी। कंपनी के शेयर ने एक साल में 6800% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। यानी अगर आपने इसने में एक साल पहले 10 हजार रुपए लगाए होते तो उसकी वैल्यू आज 7.23 लाख रुपए होती।  

    यह भी पढ़ें- IPO News : खुलने जा रहा ₹7920000000 का बड़ा आईपीओ, शाहरुख-अमिताभ ने भी इसमें किया है इन्वेस्ट; जानें कब होगा ओपन?

    एक हफ्ते में कई बार पहुंचा ऑल टाइम हाई पर 

    एक साल पहले यह स्टॉक 19 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो आज BSE पर 1375 रुपए के पास चला गया है। बेहतरीन प्रदर्शन के बीच स्टॉक पिछले हफ्ते से लगातार ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना रहा है। गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान इसमें 2 फीसदी के उछाल के साथ अपर सर्किट लग गया और 1,375.80 रुपए के ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ। इसका 52 वीक का लो लेवल 77.64 रुपए है।

    यह भी पढ़ें- EPFO EDLI Scheme: अकाउंट में पैसे हों या ना हों, फिरभी नॉमिनी को मिलेंगे 50,000 रुपए, पर कब और कैसे?

    मल्टीबैगर स्टॉक छह महीने में 981%, एक साल में 6,855% और पांच साल में 5,915% का रिटर्न दे चुका है। GHV Infra Projects Ltd का मार्केट कैप 1,906 करोड़ रुपए और रेवेन्यू 185 करोड़ और नेट प्रॉफिट 17.02 करोड़ रुपए से ज्यादा है। 

    खबरें और भी

    GHV Infra Projects Ltd क्या काम करती है ?

    कंपनी मुख्य रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण के क्षेत्र में काम करती है। यह सड़कों, पुलों, ऊर्जा परियोजनाओं, जल आपूर्ति, इमारतों और औद्योगिक प्रोजेक्ट्स जैसे कामों को डिजाइन, इंजीनियरिंग और निर्माण के जरिए पूरा करती है। हाल ही में, कंपनी ने पेपर और पेपर प्रोडक्ट्स के प्रोडक्शन और मार्केटिंग में भी कदम रखा है। जिसे उसकी होल्डिंग कंपनी Bhadra Paper Mills Limited का सपोर्ट है।

    "शेयर मार्केट से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)