Multibagger Stock: साढ़े ₹3 का शेयर ₹120 के पार, 5 साल में दिया 3100% का छप्परफाड़ रिटर्न; कौन सा है ये शुगर स्टॉक?
Best sugar stocks 2026: चीनी के एक शेयर ने पांच साल में 3162.94% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जिससे ₹10,000 ...और पढ़ें

Multibagger Stock: साढ़े ₹3 का शेयर ₹120 के पार, 5 साल में दिया 3100% का छप्परफाड़ रिटर्न; कौन सा है ये शुगर स्टॉक?
HighLights
ओसवाल ओवरसीज ने पांच साल में 3162% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया।
₹10,000 का निवेश बढ़कर ₹3.25 लाख हो गया।
कंपनी चीनी, गुड़, खोई और बिजली उत्पादन करती है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इस समय देश में चीनी को लेकर सरकार का नया नियम काफी चर्चा में है। जिसका असर हर घर से लेकर स्टॉक मार्केट तक पर देखा जा रहा है। ऐसे कई शुगर स्टॉक (Sugar Stocks Price) हैं, जिनमें हर दिन अपर सर्किट लग रहा है। आज आपको ऐसे चीनी स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 5 साल में 3100% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Stock) दिया है। यानी अगर आपने 5 साल में सिर्फ ₹10000 निवेश किए होते उनकी आज कीमत ₹3.25 लाख होती। खास बात ये है कि सरकार के नए फैसले के बीच इसमें अपर सर्किट (Upper Circuit) लगना शुरू हो गया है। अब सवाल है कि आखिर ये स्टॉक कौन सा है और क्या ये इसमें निवेश करने का सही समय है?
क्या है इस स्टॉक का नाम?
इस शुगर स्टॉक का नाम है- ओसवाल ओवरसीज लिमिटेड (Oswal Overseas Ltd Share Price)। ये कंपनी मुख्य रूप से चीनी, गुड़, खोई और पॉवर प्रोडक्शन का काम करती है। इस कंपनी की मार्केट कैप ₹155 करोड़ की है, और फिलहाल इसका स्टॉक प्राइस ₹120 है। स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 143 रुपए और लो 48 रुपए है।
स्टॉक ने कितना दिया रिटर्न?
1 साल में कितनी कराई कमाई?
- 1 साल पहले स्टॉक की कीमत: ₹48.03
- अब स्टॉक की कीमत: ₹119.75
- 1 साल का कुल निवेश: ₹10000
- कितने दिया रिटर्न: 149.34%
- अब कितना हो गया निवेश: ₹24,932
3 साल में कितनी हो गई ₹10000 की वैल्यू?
- 3 साल पहले स्टॉक की कीमत: ₹4.67
- अब स्टॉक की कीमत: ₹119.75
- 3 साल का कुल निवेश: ₹10000
- कितने दिया रिटर्न: 2464.24%
- अब कितना हो गया निवेश: ₹256,423
5 साल में ₹10000 के कितने हो गए?
- 5 साल पहले स्टॉक की कीमत: ₹3.67
- अब स्टॉक की कीमत: ₹119.75
- 5 साल का कुल निवेश: ₹10000
- कितने दिया रिटर्न: 3162.94%
- अब कितना हो गया निवेश: ₹326,294
क्या करती है ये कंपनी?
ओसवाल ओवरसीज लिमिटेड चीनी और बिजली का प्रोडक्शन करती है। कंपनी की यूपी के बरेली में एक प्रोडक्शन यूनिट है और चीनी और उससे बनने वाले दूसरे प्रोडक्ट जैसे मोलासेस और बगास को बनाती और बेचती है। इसके अलावा कंपनी बिजली पैदा करती है और UPPCL लखनऊ के साथ हुए 7-MW के बिजली खरीद समझौते के तहत UPPCL को कमर्शियल सप्लाई करती है।
कंपनी अपनी चीनी प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने और खोई (बगास) जैसे बाई-प्रोडक्ट और बाहरी संसाधनों का इस्तेमाल करके इथेनॉल प्लांट लगाने का प्लान बना रही है। साथ ही, ये रिफाइंड चीनी, छोटे पैक, शुगर क्यूब्स जैसे वैल्यू-एडेड प्रोडक्स का प्रोडक्शन शुरू करने की भी प्लानिंग बना रही है।
क्या है सरकार का नया नियम?
मालूम हो कि सरकार ने इन्वेंट्री की सीमाएं सख्त कर दी हैं, जिसके तहत हर महीने 10 मीट्रिक टन से अधिक चीनी का कारोबार करने वाले डीलर्स को 15 दिनों से अधिक समय तक स्टॉक रखने से रोक दिया गया है।
"शेयर मार्केट से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
