सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौकरी डॉटकॉम और जीवनसाथी डॉटकॉम वाली कंपनी से नाराज ब्रोकरेज, मंदी का हवाला देकर घटाया शेयर का टारगेट प्राइस

Published: Mon, 11 Aug 2025 11:09 AM (IST)

Naukri.com Share Price नौकरी डॉटकॉम जीवनसाथी डॉटकॉम और 99 एकड़ जैसी वेबसाइट की पैरेंट कंपनी इन्फो एज (इंडिया) के शेयरों ...और पढ़ें

इंफो एज के शेयरों पर ब्रोकरेज हाउसेज ने टारगेट प्राइस घटा दिए हैं।
इंफो एज के शेयरों पर ब्रोकरेज हाउसेज ने टारगेट प्राइस घटा दिए हैं।

नई दिल्ली। भारत में नौकरी दिलाने वाली वेबसाइट नौकरी डॉटकॉम (Info Edge Share Price) की कंपनी के शेयर, बाजार में लिस्टेड हैं, और सुबह इंफो एज (नौकरी डॉटकॉम की पैरेंट कंपनी) के शेयरों में गिरावट देखने को मिली, हालांकि, बाद में रिकवरी आ गई। दरअसल, नौकरी डॉटकॉम, जीवनसाथी डॉटकॉम और 99 एकड़ जैसी वेबसाइट की मूल कंपनी इन्फो एज (इंडिया) को FY26 को पहली तिमाही में अच्छा मुनाफा हुआ। इस अवधि में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 27 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली।

लेकिन, ब्रोकरेज हाउसेज की मानें तो इंफोएज के पहली तिमाही के नतीजे मिले-जुले रहे। कंपनी ने बताया कि उसके वैश्विक क्षमता केंद्रों (JCC) से बिलिंग में साल-दर-साल 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि आईटी सेवाओं में पिछली तिमाही की तुलना में मंदी देखी गई। तिमाही के दूसरे भाग में कंज्यूमर एक्टिविटीज में नरमी देखी गई, कुछ कंपनियों ने खरीदारी टाल दी इसलिए कलेक्शन कमजोर रहा।

Q1 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज के टारगेट

पहली तिमाही में मिले-जुले नतीजों के बाद इंफोएज के शेयरों पर ब्रोकरेज ने अलग-अलग राय दी है। बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज ने इस कंपनी के शेयरों पर 1,300 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है और शेयर पर 'अंडरपरफॉर्म' की रेटिंग को बरकरार रखा है। हालांकि, इंफोएज के शेयरों का मौजूदा भाव 1328 रुपये है।

ब्रोकरेज ने कहा कि इंफोएज ने नॉन-आईटी और आईटी सेवा क्षेत्रों में नियुक्तियों में भारी नरमी की ओर इशारा किया। बोफा सिक्योरिटीज ने कहा कि अगर राजस्व वृद्धि में तेजी आती है तो कंपनी के मार्जिन में सुधार हो सकता है, लेकिन मौजूदा समय में भविष्य को लेकर अनिश्चितता बरकरार है।

ये भी पढ़ें- AC-वॉशिंग मशीन बनाने वाली कंपनी के शेयर में लगा 10% लोअर सर्किट, FY26 में ग्रोथ की कम उम्मीद ने निवेशकों की डुबाई लुटिया

वहीं, सिटी रिसर्च ने भी इंफोएज के शेयरों पर मंदी का रुख अपनाया है। इस इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी की रेटिंग को घटाकर 'SELL' कर दिया और इसका टारगेट 1,220 रुपये प्रति शेयर कर दिया। ब्रोकरेज फर्म की मानें तो पहली तिमाही के अनुमानों के अनुसार, आईटी और नॉन-आईटी सेक्टर्स में विकास की संभावनाएँ चुनौतीपूर्ण हैं।

सिर्फ गोल्डमैन सैस बुलिश

हालांकि, ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैस ने इंफोएज के शेयरों पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 1,690 रुपये कर दिया है। इस ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि Q1 के सुस्त नतीजों के बावजूद, सितंबर 2025 से रुझानों में सुधार होने की संभावना है।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।