सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कच्चे तेल में नरमी से शेयर बाजार में तेजी, Nifty-Sensex बढ़त के साथ खुले; सरकारी बैंक शेयरों में खरीदारी

Published: Mon, 05 Oct 2026 09:34 AM (IST)

कच्चे तेल में नरमी और अमेरिकी मौद्रिक नीति की चिंताओं में कमी के चलते भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले, निफ्टी 22532 और सेंसेक्स 72340 पर ओपनिंग दी है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. कच्चे तेल में नरमी से भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले।

  2. आरबीआई एमपीसी बैठक शुरू, 7 अक्तूबर को मौद्रिक नीति का एलान।

  3. सरकारी बैंक शेयरों में खरीदारी, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 2% चढ़ा।

नई दिल्ली। कच्चे तेल में नरमी और US में सख्त मॉनेटरी पॉलिसी की चिंताओं में कमी के चलते भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले हैं। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 22532 पर ओपन हुआ तो सेंसेक्स 72340 पर खुला है। खास बात है कि आज से आरबीआई एमपीसी की बैठक शुरू हो गई है और 7 अक्तूबर को गवर्नर संजय मल्होत्रा मॉनेटरी पॉलिसी का एलान करेंगे।

आज के कारोबारी सत्र में सरकारी बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है। इसके अलावा, एनर्जी, ऑयल एंड गैस, मेटल, कमोडिटी और रियल्टी समेत अन्य शेयरों में भी खरीदारी है। हालांकि, हेल्थकेयर, ऑटो और फार्मा शेयरों में बिकवाली हावी है।

Nifty50 के टॉप गेनर और लूजर

निफ्टी के टॉप गेनर में बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, आईटीसी, एनटीपीसी, कोल इंडिया हैं, जबकि टॉप लूजर में अपोलो हॉस्पिटल, इंफोसिस, मैक्स हेल्थकेयर, सिप्ला और एचसीएल टेक हैं।

खबरों वाले शेयर

खबरों के लिहाज से आज के कारोबारी सत्र में मणिपाल पेमेंट, प्रणव कंस्ट्रक्शंस, भारत कोकिंग कोल, HDFC बैंक, DLF, अरबिंदो फार्मा, नैक पैकेजिंग, TCS, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, KPI ग्रीन एनर्जी, ऐसवेक्टर, ओरिएंट केबल्स, रुनवाल एंटरप्राइजेज और जर्मन ग्रीन स्टील जैसे स्टॉक्स पर 1 अक्टूबर को फोकस रहेगा।

ये भी पढ़ें - SEBI के CAS जुड़े नए नियम पर आए 20000 सुझाव, अब ट्रेडिंग के समय को लेकर जारी हो सकता है नया सर्कुलर

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)