सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Share Market Opening: बढ़त के साथ खुले भारतीय बाजार, Nifty 23200 के ऊपर, ट्रेंट व इंडिगो समेत इन शेयरों में तेजी

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 09:26 AM (IST)

    एशियाई बाजारों में मजबूती के चलते भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की, निफ्टी 23259 और सेंसेक्स 73850 पर कारोबार कर रहे हैं। ट्रेंट और इंडिगो ज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. एशियाई बाजारों की मजबूती से भारतीय बाजार में बढ़त।

    2. निफ्टी 23259 और सेंसेक्स 73850 पर खुले।

    3. ट्रेंट, इंडिगो टॉप गेनर; इंफोसिस, टाटा स्टील लूजर।

    नई दिल्ली। एशियाई बाजारों में मजबूती की बदौलत भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स Nifty50, 136 अंकों की तेजी के साथ 23259 पर खुला है जबकि सेंसेक्स 332 अंक की बढ़त के साथ 73850 पर कारोबार कर रहा है। एशियन मार्केट में नेक्कई 1.86 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। हालांकि, सुबह गिफ्ट निफ्टी, बाजार में सुस्त ओपनिंग के संकेत दे रहा था, लेकिन मार्केट अच्छी बढ़त के साथ खुले हैं और ऊपरी लेवल पर कारोबार कर रहे हैं।

    Nifty50 के टॉप लूजर और गेनर शेयर

    निफ्टी50 के टॉप गेनर शेयरों में ट्रेंट लिमिटेड, इंडिगो, जियो फाइनेंस, ग्रासिम और श्रीराम फाइनेंस हैं। वहीं, टॉप लूजर में इंफोसिस, टाटा स्टील, एनटीपीसी, हिंडाल्को और सनफार्मा के शेयर शामिल हैं।

    IndiGo के शेयरों में तेजी क्यों?

    इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के शेयर शुरुआती कारोबार में लगभग 2 प्रतिशत चढ़ गए। दरअसल, कई ब्रोकरेज फर्मों ने इन्वेस्टर्स डे के बाद एयरलाइन कंपनी के प्रति पॉजिटिव नजरिया दोहराया है। ईंधन की बढ़ती लागत और विमानों की डिलीवरी में देरी को लेकर चिंताओं के बावजूद विश्लेषक इंडिगो की महत्वाकांक्षी वित्त वर्ष 2030 की विकास योजनाओं को लेकर आशावादी हैं।

    Nifty के लिए अहम लेवल

    मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, 23,100 का लेवल निफ्टी के लिए इमीजिएट सपोर्ट का काम कर सकता है। इस स्तर से नीचे जाने पर 23,000 और यहां तक कि 22,700 तक गिरावट आ सकती है। वहीं, 23,300 और 23,500 के स्तर प्रमुख रेजिस्टेंस साबित हो सकते हैं। फिलहाल, निफ्टी 23200 के अपने अहम सपोर्ट के ऊपर कारोबार कर रहा है।

    इस बीच, बैंक निफ्टी ज्यादा स्थिर दिख रहा है और गिरावट का दबाव सीमित है। यदि बैंकिंग इंडेक्स 53,600 के स्तर को बनाए रखने में सफल रहता है, तो 54,500-55,000 के स्तर तक ऊपर की ओर बढ़ने की संभावना है। हालांकि, यदि यह इस समर्थन स्तर से नीचे फिसल जाता है, तो 53,000-52,800 का स्तर गिरावट के लिहाज से लेवल होगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - मल्टीबैगर नहीं 'महामल्टीबैगर' रिटर्न! 1 लाख रुपये लगाने वाले को मिले 60 लाख; ₹550 के पार पहुंचा ये चवन्नी शेयर

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)