Ola Electric Q4 results: ओला ने जारी किए तिमाही नतीजे, घाटा घटकर हुआ 500 करोड़ रुपये; रेवेन्यू 57% गिरा
Ola Electric Q4 results: ओला इलेक्ट्रिक ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी का घाटा 43% घटकर 500 करोड़ रुपये रहा। हालांक ...और पढ़ें
-1779276912747_m.webp)
ओला इलेक्ट्रिक ने जारी किए FY26 के चौथी तिमाही के नतीजे
HighLights
घाटा 43% घटकर 500 करोड़ रुपये हुआ।
राजस्व में 57% की भारी गिरावट दर्ज।
Q1 FY27 में राजस्व 500-550 करोड़ रुपये अनुमानित।
नई दिल्ली। Ola Electric Q4 results: देश की दिग्गज टू व्हीलर इलेक्ट्रिक कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने बुधवार 20 मई को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का घाटा कम हुआ है। घाटा 43% कम होकर 500 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में ओला का घाटा 870 करोड़ रुपये था। हालांकि, क्रमिक रूप से, दिसंबर तिमाही के 487 करोड़ रुपये के नुकसान के मुकाबले यह नुकसान 2.7 प्रतिशत बढ़ गया।
ओला के रेवेन्यू में भारी गिरावट देखी गई। कंपनी का रेवेन्यू 57 की भारी गिरावट देखी गई। ओला का रेवेन्यू 56.62% गिरकर ₹265 करोड़ रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में ओला का रेवेन्यू 611 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने इस तिमाही में ₹82.2 करोड़ का EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) घाटा दर्ज किया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में ₹6.5 करोड़ का EBITDA मुनाफा हुआ था।
ऑपरेटिंग खर्चों में कमी आई
एक एक्सचेंज फाइलिंग में, कंपनी ने कहा कि कंसोलिडेटेड ग्रॉस मार्जिन 38.5% तक पहुंच गया, पूरे साल ऑपरेटिंग खर्चों में काफी कमी आई, और कैश बर्न में भी काफी कमी आई। सर्विस स्थिर हुई और बिक्री में सुधार शुरू हुआ, जबकि सेल बिनेस वैलिडेशन से स्केल की ओर बढ़ा।
FY27 की पहली तिमाही में कितना रहेगा ओला का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू
Q1 FY27 के आउटलुक पर, Ola Electric Mobility ने कहा कि उसे ₹500 से ₹550 करोड़ की रेंज में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू की उम्मीद है।
कंपनी ने कहा, "Ola Electric FY27 में अनुशासन के साथ स्केल करने पर फोकस करते हुए कदम रख रही है। कंपनी की प्राथमिकताएं वॉल्यूम में सुधार करना, सर्विस में एकरूपता बनाए रखना, मार्जिन में अपनी बढ़त बनाए रखना, Opex कम करना, Gigafactory की क्षमता बढ़ाना, ऑटो पोर्टफोलियो को अपने खुद के सेल्स पर और ज्याद निर्भर बनाना, और Shakti और Mahashakti का स्केल बढ़ाना हैं। मौजूदा रुझानों के आधार पर, Ola Electric को उम्मीद है कि Q1 FY27 में ऑर्डर Q-o-Q आधार पर दोगुने होकर लगभग 45,000 यूनिट तक पहुंच जाएंगे।"
कितने पर बंद हुआ ओला इलेक्ट्रिक का शेयर
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 20 मई को BSE पर +0.96% की बढ़त के साथ 36.94 रुपये के स्तर पर बंद हुए। इसके शेयरों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)