US Iran War News: ईरान-इजराइल युद्ध से इस सरकारी कंपनी को बड़ा मुनाफा, सोमवार रॉकेट बन सकते हैं शेयर
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से वैश्विक शेयर बाजारों में दहशत है, जबकि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। इस संकट के बीच, भार ...और पढ़ें

HighLights
अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर हवाई हमले किए, ईरान का पलटवार।
कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं, वैश्विक शेयर बाजार में दहशत।
ONGC को कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से होगा लाभ।
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में हालात अब पूरी तरह बेकाबू हो चुके हैं। शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के कई अहम ठिकानों पर 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' (Operation Epic Fury) के तहत भीषण हवाई और समुद्री हमले किए हैं। पलटवार करते हुए ईरान ने भी कतर, कुवैत और यूएई (UAE) में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दाग दी हैं।
इससे दुनिया भर के शेयर बाजारों में दहशत मचने वाली है, वहीं कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भयंकर उबाल आने वाला है। इस वैश्विक संकट के बीच भारतीय शेयर बाजार की सरकारी कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) बड़ा फायदा हो सकता है।
युद्ध के बीच ONGC को कैसे होगा 'बड़ा मुनाफा'?
जब-जब दुनिया में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तेल निकालने वाली सरकारी कंपनियों की मौज आ जाती है। कच्चा तेल महंगा होने का सीधा मतलब है कि ONGC अब अपना निकाला हुआ तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में ज्यादा महंगी दरों पर बेच पाएंगी। इससे प्रति बैरल उनकी कमाई और प्रॉफिट मार्जिन में जबरदस्त इजाफा होता है।
ONGC में लगातार दिख रही तेजी
ONGC शेयरों में निवेशकों की भारी खरीदारी देखने को मिल सकती है। इसके शेयर 1 साल में 23.91 फीसदी तक उछल चुके हैं। इस साल अब तक ONGC शेयरों में 17.30% की तेजी देखने को मिल चुकी है। अभी इसकी कीमत करीब 279 रुपये पर है। इसने हाल ही में 282.50 रुपये का 52-वीक हाई बनाया है।
खबरें और भी
जहां ONGC के लिए क्रूड का महंगा होना अच्छा माना जा रहा है, वहीं कच्चे तेल को रिफाइन करने वाली और इसे कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल करने वाली कंपनियों के यह बुरा माना जा रहा है। भारत में ऑयल मार्केटिंग में IOCL, BPCL और HPCL जैसी कंपनियां शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Iran-Israel War के बीच कतर, कुवैत और UAE ने बंद किया एयरस्पेस, दुनिया भर की उड़ानें ठप; ये रही पूरी लिस्ट
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)