सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शेयर बाजार में पटना की इस कंपनी ने काटा गदर, शोरूम के धंधे से छाप कर दिया पैसा, 2 रुपये से 500 तक पहुंचा भाव

Published: Tue, 05 Aug 2025 12:14 PM (IST)

Aditya Vision Share Price Surge बिहार में इलेक्ट्रॉनिक आइट्मस का बिजनेस करने वाली कंपनी आदित्य विजन के शेयरों ने पिछले ...और पढ़ें

'आदित्य विजन' के शेयरों ने पिछले 5 साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
'आदित्य विजन' के शेयरों ने पिछले 5 साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

नई दिल्ली। इंडस्ट्री और बिजनेस के मामले में बिहार अन्य राज्यों से थोड़ा पीछे है, लेकिन शेयर बाजार में रिटर्न देने के मामले में इस राज्य की एक कंपनी ने कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयरों को पीछे छोड़ दिया है। पटना स्थित, इलेक्ट्रॉनिक आइट्मस का बिजनेस करने वाली कंपनी 'आदित्य विजन' के शेयरों ने पिछले 5 साल में गजब का रिटर्न दिया है। इस अवधि में आदित्य विजन के शेयरों की कीमत 2 रुपये से 546 रुपये तक जा पहुंची है। फिलहाल, आदित्य विजन के शेयर 415.65 रुपये के स्तर पर हैं।

क्या है कंपनी का कारोबार

आदित्य विजन लिमिटेड, 1999 में कॉरपोरेटेड एक कंपनी है, जो मूल रूप से बिहार में इलेक्ट्रॉनिक आइट्मस की बिक्री का बिजनेस करी है। यह कंपनी राज्य की एक नामी इलेक्ट्रॉनिक रिटेल चैन कंपनी है, जैसे बड़े-बड़े शहरों में क्रोमा, रिलायंस डिजिटल है। आदित्य विजन का कारोबार सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह कंपनी झारखंड और यूपी में भी अपने स्टोर संचालित करती है, जहां टीवी, फ्रीज, एसी और कूलर समेत अन्य इलेक्ट्रिक उत्पाद बेचे जाते हैं।

2 रुपये से 546 रुपये तक का सफर

सितंबर 2020 में आदित्य विजन के शेयरों की कीमत 2.50 रुपये थी और अब भाव 416 रुपये है। खास बात है कि दिसंबर 2024 में इस कंपनी के शेयर 546 रुपये के स्तर तक पहुंच गए थे। बिहार स्थित इस कंपनी का कुल मार्केट कैप 5355 करोड़ रुपये है और इसके शेयर बीएसई पर लिस्टेड हैं।

ये भी पढ़ें- 10% उछला मोदी ग्रुप की कंपनी का शेयर, 25 साल बाद बोनस शेयर देने की तैयारी, हर 1 स्टॉक पर मिलेंगे 2 शेयर

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।