पहली बार IPO प्राइस के ऊपर निकलेगा Paytm का शेयर? एक समय ₹340 तक फिसल गया था भाव; AI के कारण आ रही तेजी
शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद पेटीएम के शेयर में 5% की तेजी आई है, जिसका कारण रेवेन्यू ग्रोथ के ...और पढ़ें

2200 रुपये तक जा सकता है पेटीएम का शेयर
HighLights
शेयर बाजार की गिरावट में भी पेटीएम 5% चढ़ा
रेवेन्यू बढ़ाने के लिए 'एजेंटिक AI' अपना रही कंपनी
बर्नस्टीन ने पेटीएम का लक्ष्य ₹2,200 किया
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट का माहौल है। सेंसेक्स में करीब सवा दो बजे 436 अंकों की गिरावट दिख रही है। मगर शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद पेटीएम के शेयर में शानदार तेजी दिख रही है। आज कंपनी का शेयर 5 फीसदी चढ़ा है। इस समय ये BSE पर 4.91 फीसदी की तेजी के साथ 1750.95 रुपये पर है।
कंपनी के रेवेन्यू ग्रोथ में तेजी से सुधार लाने के लिए 'एजेंटिक AI' को अपनाने की खबरों के चलते इसके शेयर में तेजी आई है।
बिजनेस का विस्तार कर रही पेटीएम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेटीएम अपने बिजनेस का विस्तार कर रही है और एंटरप्राइज ग्राहकों को AI एजेंट बेचना शुरू करेगी। कंपनी को उम्मीद है कि ऐसे बॉट्स की मांग बढ़ेगी जो कम से कम देखरेख में अपने-आप कई तरह के काम और वर्कलोड संभाल सकते हैं।
नई 'पेटीएम इंटेलिजेंस' या 'Pi' सर्विस सेल्स, कस्टमर सर्विस और ऑपरेशन्स में AI एजेंट डिप्लॉय कर सकती है। शुरुआत में यह भारत और UAE में बैंकों, इंश्योरेंस कंपनियों, छोटे लेंडर्स और दूसरे फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स को टारगेट करेगी।
क्या है Pi?
रिपोर्ट के मुताबिक, 'Pi' एक फाइनेंशियल सर्विस AI मॉडल है जिसे Paytm पिछले दो साल से डेवलप कर रहा है। यह मॉडल कई सालों से फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन प्रोसेस करने और कस्टमर के व्यवहार का एनालिसिस करने से मिले भारी-भरकम न्यूमेरिकल डेटा पर आधारित है।
यह मॉडल फ्रॉड, किसी दावे की विश्वसनीयता और क्रेडिट-वर्दीनेस (उधार चुकाने की क्षमता) का अनुमान लगाने में सक्षम है।
कितने पर जा सकता है शेयर?
कुछ समय पहले ही ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने Paytm के शेयर के लिए टार्गेट प्राइस बढ़ाकर ₹2,200 किया था। साथ ही इसने शेयर के लिए "आउटपरफॉर्म" रेटिंग भी बनाए रखी। नया टार्गेट प्राइस Paytm के IPO प्राइस ₹2,150 से भी ज्यादा है।
अगर ये शेयर 2200 रुपये तक जाता है, तो ये पहली बार होगा कि शेयर पहली बार आईपीओ प्राइस को पार करेगा, जो कि 2150 रुपये था। इसकी लिस्टिंग 1955 रुपये पर हुई थी।
ये भी पढ़ें - TCS-इंफोसिस को टक्कर देने वाली कंपनी के चेयरपर्सन ने दिया इस्तीफा, एक पद्म भूषण और एक IIT एल्युमिनाई ने की थी शुरुआत
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
