सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PI Industries Share Crash: बाजार में तूफानी तेजी के बीच 14% गिरे पीआई इंडस्ट्रीज के शेयर, जानिए क्यों आई गिरावट?

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:05 AM (IST)

पीआई इंडस्ट्रीज के शेयर Q2 नतीजों के बाद 14% से अधिक गिरकर 52-सप्ताह के निचले स्तर पर आ गए हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पीआई इंडस्ट्रीज के शेयर 14% से अधिक गिरे।

  2. कंपनी का शुद्ध लाभ 70.1% घटकर ₹122 करोड़ रहा।

  3. शेयरों ने 52-सप्ताह का नया निचला स्तर छुआ।

नई दिल्ली। शेयर बाजार में 5 नवंबर को भारी बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है लेकिन पीआई इंडस्ट्रीज (PI Industries Share) के शेयर 14 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं। इस एग्रोकेमिकल कंपनी के शेयरों में गिरावट सितंबर तिमाही के नतीजे आने के बाद आई है। पीआई इंडस्ट्रीज के शेयर 1871 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। इसके साथ ही शेयरों ने 52-सप्ताह का निचला स्तर छू लिया है।

पीआई इंडस्ट्रीज के शेयर 2057 रुपये पर खुले और 1791 रुपये का निचला स्तर छू लिया। Q2 में कमजोर प्रदर्शन के बाद शेयरों की भारी बिकवाली देखने को मिली।

कमजोर Q2 रिजल्ट

  • कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर (YoY) 70.1% गिरकर 122 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 409 करोड़ रुपये था।
  • ऑपरेशन से मिलने वाला रेवेन्यू (टॉप लाइन) सालाना आधार पर 9.1% घटकर 1,872 करोड़ रुपये से 1,702 करोड़ रुपये रह गया।
  • ऑपरेटिंग मोर्चे पर, EBITDA 541.3 करोड़ रुपये से 57% घटकर 232.7 करोड़ रुपये रह गई।
  • कंपनी का EBITDA मार्जिन पिछले साल की इसी तिमाही के 28.9% से काफी गिरकर Q2 में 13.7% पर आ गया, जो ऑपरेटिंग मुनाफे पर भारी दबाव को दर्शाता है।

शेयरों में लगातार गिरावट हावी

PI इंडस्ट्रीज के शेयरों में अलग-अलग समय-अवधियों के दौरान लगातार गिरावट देखी गई है। BSE के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में यह शेयर 6.72% और एक महीने में 11.08% गिरा है। लंबी अवधि में यह गिरावट और भी तेज रही है; तीन महीनों में शेयर 30.08%, छह महीनों में 34.62% तक गिर चुका है।

सालाना आधार पर PI इंडस्ट्रीज के शेयरों में 46.56% की गिरावट आई है, जबकि दो साल में यह स्टॉक 56.60% और तीन साल में 43.60% नीचे आया है।

ये भी पढ़ें - Diwali Picks 2026: आनंद राठी-मोतीलाल ओसवाल समेत 6 ब्रोकरेज ने जारी किए दीवाली पिक्स, 83% तक कमाई की उम्मीद; Full List

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।