सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत के 8 दशक पुराने बैंक को खरीदकर दुबई के शेख ने भारतीयों को दिया तोहफा, बांट दिए 831301 शेयर

Updated: Tue, 25 Aug 2026 03:05 PM (IST)

RBL बैंक ने अमीरात एनबीडी द्वारा अधिग्रहण के बाद ESOP योजना के तहत कर्मचारियों को 8,31,301 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

RBL बैंक ने ESOP के तहत 8.3 लाख शेयर बांटे।

RBL बैंक ने ESOP के तहत 8.3 लाख शेयर बांटे।

HighLights

  1. RBL बैंक ने ESOP के तहत 8.3 लाख शेयर बांटे।

  2. बैंक का अधिग्रहण दुबई के एमिरेट्स एनबीडी ने किया।

  3. अधिग्रहण के बाद RBL बैंक के शेयरों में उछाल।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के 8 दशक से ज्यादा पुराने (83 साल) बैंक RBL Bank से एक बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर शेयरों के आवंटन से जुड़ी है। बैंक ने ESOP स्कीम के तहत पात्र कर्मचारियों को शेयर दिए हैं। खास बात यह है कि ये भारतीय बैंक अब दुबई के हाथों बिक चुका है। इसे UAE के सरकारी बैंक एमिरेट्स एनबीडी ने खरीदा है।

दुबई के सबसे बड़े बैंकिंग समूह एमिरेट्स एनबीडी (Emirates NBD Bank) भारत के बैंक में 2.75 बिलियन डॉलर (लगभग 26 हजार करोड रुपये) का निवेश करके बहुमत हिस्सेदारी खरीद ली है।

अब बैंक ने जानकारी दी है कि उसने कर्मचारी स्टॉक विकल्प या स्वामित्व योजना (Employee Stock Option or Ownership Plan) के तहत कर्मचारियों को तोहफा दिया है।

RBL Bank ने कर्मचारियों को बांटे 831301 इक्विटी शेयर

भारत के सबसे पुराने बैंकों में से एक Ratnakar Bank Limited ने शेयर बाजार को जानकारी देते हुए कहा- "हम आपको सूचित करते हैं कि बैंक ने 24 अगस्त, 2026 को बैंक की ESOP स्कीम के तहत पात्र कर्मचारियों को, उनके द्वारा वेस्टेड स्टॉक ऑप्शन का इस्तेमाल किए जाने पर, 10 रुपये प्रति शेयर की फेस वैल्यू वाले 831301 इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं।"

बैंक ने कहा कि कर्मचारियों को ESOP के तहत 831301 इक्विटी शेयर अलॉट किए जाने के बाद बैंक की चुकता शेयर पूंजी 10/- रुपये प्रति शेयर के 155,01,08,105 इक्विटी शेयरों से बढ़कर 155,09,39,406 इक्विटी शेयर हो गई है। प्रत्येक की

RBL बैंक के शेयरों का कैसा है हाल

भारतीय बैंक रत्नाकर बैंक लिमिटेड और दुबई के एमिरेट्स एनबीडी के बीच हुई इस डील पर अंतिम मुहर 18 जून, 2026 को लगी। यानी इस तारीख को दोनों बैंकों के बीच होने वाली डील पूरी हुई थी। 18 जून को इसके शेयर 369 रुपये के स्तर पर थे और आज यानी 25 अगस्त को यह 382 रुपये पर है। पिछले 6 महीने में RBL Bank Shares ने 16.24 फीसदी का रिटर्न दिया है। और इस साल अब तक यह 21% भाग चुका है।

यह भी पढ़ें- दुबई के शेख के हाथों में जाते ही 83 साल पुराने भारतीय बैंक का मुनाफा 27% उछला, NII 1600 करोड़ रुपये के पार

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)