सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुबई की कंपनी के हाथों बिकने जा रहे इस बैंक ने जारी किए शानदार नतीजे, मुनाफा 234% बढ़ा; डिविडेंड भी मिलेगा

Published: Sat, 25 Apr 2026 04:30 PM (IST)

आरबीएल बैंक ने मार्च तिमाही में 234% मुनाफे में शानदार वृद्धि दर्ज की है और निवेशकों के लिए ₹1 प्रति ...और पढ़ें

अधिग्रहण की चर्चाओं के बीच आरबीएल बैंक ने शनिवार, 25 अप्रैल को अपने मार्च तिमाही (Q4 FY26) के शानदार वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं।

अधिग्रहण की चर्चाओं के बीच आरबीएल बैंक ने शनिवार, 25 अप्रैल को अपने मार्च तिमाही (Q4 FY26) के शानदार वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। अधिग्रहण की चर्चाओं के बीच आरबीएल बैंक (RBL Bank) ने शनिवार, 25 अप्रैल को अपने मार्च तिमाही (Q4 FY26) के शानदार वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक के मुनाफे में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है और एसेट क्वालिटी में भी काफी सुधार हुआ है। इसके साथ ही, बैंक ने अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देकर उन्हें खुश कर दिया है।

चौथी तिमाही में आरबीएल बैंक ने कितना कमाया मुनाफा?

मार्च तिमाही में आरबीएल बैंक का शुद्ध लाभ (Net Profit) सालाना आधार पर 234% की बड़ी छलांग के साथ ₹230 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा सिर्फ ₹68.7 करोड़ था। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 6.9% बढ़कर ₹1,670.7 करोड़ हो गई है। नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 4.41% के मजबूत स्तर पर रहा। बैंक की अन्य आय (Other Income) पिछले साल के ₹1,000 करोड़ से बढ़कर ₹1,068 करोड़ हो गई। वहीं, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 11% की ग्रोथ के साथ ₹955 करोड़ पर पहुंच गया है। इस दौरान बैंक ने 3.3 लाख नए कार्ड भी जारी किए हैं।

एसेट क्वालिटी और लोन बुक का क्या है हाल?

बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार निवेशकों के लिए एक बहुत सकारात्मक संकेत है। बैंक का कर्ज बांटने और जमा जुटाने का काम काफी तेजी से चल रहा है। ग्रॉस NPA पिछली तिमाही के 1.88% से घटकर 1.45% पर आ गया है। वहीं, नेट NPA भी 0.55% से सुधरकर महज 0.39% रह गया है।

बैंक के नेट एडवांस में 23% की मजबूत वृद्धि हुई है और यह ₹1.14 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। इसमें रिटेल लोन में 20% और होलसेल लोन में 28% की ग्रोथ शामिल है। कुल जमा राशि 25% उछलकर ₹1.39 लाख करोड़ हो गई है। इसमें CASA डिपॉजिट 23% बढ़कर ₹46,723 करोड़ रहा।

इन नतीजों पर खुशी जताते हुए बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और CEO आर सुब्रमण्यकुमार ने कहा, "हमने ऐसी ग्रोथ हासिल की है, जिसने इंडस्ट्री के सामान्य ट्रेंड्स को काफी पीछे छोड़ दिया है।"

दुबई की कंपनी के साथ डील पर क्या है अपडेट?

आरबीएल बैंक इस समय अपने रणनीतिक विकास के अहम दौर से गुजर रहा है। बैंक ने जानकारी दी है कि 'एमिरेट्स एनबीडी' (Emirates NBD - दुबई स्थित बैंक) के प्रस्तावित निवेश की डील को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि, अभी बाजार नियामक सेबी (SEBI) और भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

निवेशकों को क्या मिला फायदा और शेयरों का कैसा है प्रदर्शन?

बैंक ने पूरे वित्तीय वर्ष 2026 (FY26) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹822 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है (सालाना आधार पर 18% की ग्रोथ)। इस खुशी में बैंक ने अपने निवेशकों को प्रति शेयर ₹1 का डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा है।

अगर शेयरों के प्रदर्शन की बात करें, तो मार्च तिमाही के नतीजे आने से पहले शुक्रवार को शेयर बाजार में RBL Bank का शेयर लगभग 3% की तेजी के साथ ₹321.65 पर बंद हुआ था। पिछले 1 साल में इस बैंक के शेयरों ने निवेशकों को 71% से ज्यादा का तगड़ा रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है।

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी स्टॉक में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।)