गजब का पेनी स्टॉक! 5 साल में ₹50 हजार के बना दिए ₹19 लाख; खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले
आरडीबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड पावर के शेयर (RDB Infrastructure And Power Share Price) ने निवेशकों को मालामाल किया है। बीते 5 सालों में इस पेनी स्टॉक ने 3 ...और पढ़ें

शेयर हो तो ऐसा! 50 हजार के बना दिए 19 लाख

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। स्टॉक मार्केट में सही शेयर चुनना इतना आसान नहीं है। मगर यदि सही शेयर मिल जाए, तो बहुत कम समय में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। हालांकि अगर निवेश समझदारी से न किया जाए तो आपके लिए नतीजे खराब भी हो सकते हैं। बहुत से पेनी स्टॉक्स ऐसे हैं, जिन्होंने निवेशकों को कम समय में तगड़ा रिटर्न देकर मालामाल बनाया है। इनमें से एक है आरडीबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड पावर (RDB Infrastructure And Power Share Price)। ये एक ऐसा शेयर है, जिसने 5 साल में निवेशकों का पैसा कई गुना कर दिया है।
5 साल में कितना दिया रिटर्न?
बीते 5 सालों में आरडीबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड पावर का शेयर 3766 फीसदी चढ़ा है। इससे निवेशकों का पैसा 38 गुना से अधिक बढ़ गया है। इसका मतलब है कि जिसने भी 5 साल पहले इस कंपनी के 50 हजार रुपये के शेयर खरीदे थे, उनकी वैल्यू आज 19 लाख रुपये से अधिक होगी।
बता दें कि बीते 5 सालों में इसका शेयर 1.59 रुपये से 64 रुपये पर पहुंच गया है। ये एक स्मॉल कैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 1,366 करोड़ रुपये है।
3 साल में 1500 फीसदी रिटर्न
आरडीबी इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर ने बीते 3 सालों में भी जोरदार रिटर्न दिया है। इसने 3 साल में 1536 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों के 1 लाख रुपये 16.36 लाख रुपये और 50 हजार रुपये 8.18 लाख रुपये बन गए हैं
शेयर का रिटर्न कैसा रहा?
- 6 महीनों में इसका शेयर 36.62 फीसदी उछला है
- 3 महीनों में शेयर ने 28 फीसदी फायदा कराया है
- हालांकि बीते 1 महीने में ये शेयर 27 फीसदी फिसला है
क्या करती है कंपनी?
आरडीबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड पावर एक रियल एस्टेट कंपनी है। ये पूरे भारत में कारोबार करती है। ये कंपनी RDB ग्रुप का हिस्सा है, जिसके पैकेजिंग, पावर और टेलीकॉम ट्रांसमिशन इक्विपमेंट, रिटेल चेन और ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स में अलग-अलग तरह के इंटरेस्ट यानी कारोबार हैं।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें - LIC, आईसीआईसीआई का निवेश फिर भी सवा रुपये का है शेयर, इस टावर कंपनी में क्यों नहीं आ रही तेजी? पढ़ें पूरी कहानी
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर पर दी गयी जानकारी निवेश की राय नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)