सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    iPhone पर रिपोर्ट आते ही इस शेयर ने लगाई लंबी छलांग, 15% तक चढ़ा भाव; 20 हजार करोड़ की है कंपनी

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 04:36 PM (IST)

    Redington Limited के शेयरों में iPhone से जुड़ी रिपोर्ट के बाद 15% से अधिक की तेजी आई। कंपनी भारत में Apple की आधिकारिक वितरक है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट ...और पढ़ें

    iPhone पर रिपोर्ट आते ही इस शेयर ने लगाई लंबी छलांग, 15% तक चढ़ा भाव; 20 हजार करोड़ की है कंपनी

    iPhone पर रिपोर्ट आते ही इस शेयर ने लगाई लंबी छलांग, 15% तक चढ़ा भाव; 20 हजार करोड़ की है कंपनी

    HighLights

    1. Redington शेयरों में iPhone रिपोर्ट के बाद 15% से अधिक उछाल।

    2. Apple का भारत में iPhone उत्पादन बढ़कर कुल 25% हुआ।

    3. कंपनी का बाजार पूंजीकरण 20,122.87 करोड़ रुपये पहुंचा।

    नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में एक शेयर ने लंबी छलांग लगाई। इस शेयर का नाम Redington Limited है। शेयरों में आई मुख्य तेजी का कारण कंपनी का नाम आईफोन से जुड़ना रहा। यह बढ़त एक रिपोर्ट के बाद हुई कि कंपनी अब अपने फ्लैगशिप प्रोडक्ट, iPhone का लगभग 25% भारत में बनाती है।रेडिंगटन लिमिटेड एक लीडिंग ग्लोबल टेक्नोलॉजी डिस्ट्रीब्यूटर और सॉल्यूशन प्रोवाइडर है जो Apple, HP, Microsoft जैसे ब्रांड के लिए भी काम करता ही।

    Apple के भारत में ऑफिशियल डिस्ट्रीब्यूटर, रेडिंगटन के स्टॉक में मंगलवार, 10 मार्च, 2026 को इंट्राडे ट्रेडिंग सेशन के दौरान 15% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। कंपनी के शेयर NSE पर 268.5 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे हाई पर पहुंचे, जो पिछले बंद भाव से 15.56 प्रतिशत ज्यादा है। स्टॉक 2.41 प्रतिशत ऊपर खुला। इसके शेयर NSE पर 10.78 % की बढ़ोतरी के साथ 257.40 रुपये के स्तर पर बंद हुए।

    red

    क्या करती है रेडिंगटन लिमिटेड?

    रेडिंगटन लिमिटेड एक लीडिंग ग्लोबल टेक्नोलॉजी डिस्ट्रीब्यूटर और सॉल्यूशन प्रोवाइडर है, जो IT, मोबिलिटी और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स (लैपटॉप, फोन, प्रिंटर) के सप्लाई चेन मैनेजमेंट में स्पेशलाइज करता है। यह भारत, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और टर्की में 450+ टेक्नोलॉजी ब्रांड्स (जैसे, Apple, HP, Microsoft) और 60,000 से ज्यादा चैनल पार्टनर्स के बीच एक ब्रिज का काम करता है।

    आज आई शेयरों में तेजी के बाद Redington Limited के मार्केट कैप में इजाफा हुआ है। इसका मार्केट कैप 20,122.87 करोड़ रुपये है।

    इस रिपोर्ट के बाद आई रेडिंगटन लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी

    मंगलवार को ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Apple Inc. ने पिछले साल भारत में अपने iPhone का प्रोडक्शन लगभग 53% बढ़ा दिया है, जिसका मतलब है कि अब कंपनी चीन में मैन्युफैक्चरिंग से हटकर अपने कुल iPhone का 25% भारत में बना रही है।

    खबरें और भी

    डेटा से पता चलता है कि Apple ने साल 2025 में भारत में लगभग 55 मिलियन iPhone असेंबल किए हैं, जो एक साल पहले के 36 मिलियन के लेवल से ज्यादा। ब्लूमबर्ग ने इस डेवलपमेंट से वाकिफ लोगों के हवाले से बताया।

    यह भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने खेला दांव, रिलायंस रिटेल में जोड़ी एक और कंपनी; खरीद लिया पहाड़ी लोकल

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)