रिलायंस शेयर में फिर लौटेगी तेजी, CLSA ने दिया ₹1800 का नया टार्गेट; Jio की लिस्टिंग से मिलेगा फायदा!
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में हालिया गिरावट के बावजूद, ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इसके लिए ₹1,800 का नया लक्ष्य (RIL Share Target) मूल्य निर्धारित किया ...और पढ़ें

रिलायंस के शेयर में आ सकती है तेजी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। स्टॉक मार्केट में चल रही गिरावट के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Share Price) के शेयर में भी गिरावट आई है। बीते 5 दिन में ये शेयर 3.36 फीसदी और एक महीने में करीब 11 फीसदी की गिरावट आई है। मगर रिलायंस के शेयर में फिर से तेजी लौट सकती है। एक ब्रोकरेज फर्म ने इसके लिए नया टार्गेट दिया है।
कितना है रिलायंस का टार्गेट?
ब्रोकरेज फर्म CLSA के अनुसार Jio Platforms का एंटरप्राइज वैल्यूएशन (EV) मार्च 2028 तक लगभग 190 अरब डॉलर तक पहुँच सकता है। इससे ये लिस्टिंग पर दुनिया के टॉप 10 टेलीकॉम स्टॉक्स में से एक बन सकती है और नतीजे में Reliance Industries के शेयर प्राइस में तेजी आ सकती है।
ब्रोकरेज फर्म ने Reliance Industries के लिए 12 महीने का टार्गेट प्राइस ₹1,650 से बढ़ाकर ₹1,800 कर दिया है।
"आउटपरफॉर्म" रेटिंग बरकरार
सीएलएसए ने रिलायंस के शेयर के लिए "आउटपरफॉर्म" रेटिंग को बरकरार रखा है। ग्रुप के रिटेल और न्यू एनर्जी बिजनेस के लिए वैल्यूएशन मल्टीपल्स में कटौती की गई है, मगर इसके बावजूद रिलायंस के शेयर के लिए आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी गई है।
जियो की ग्रोथ के लिए अनुमान
CLSA का अनुमान है कि मार्च 2027 तक Jio की एंटरप्राइज वैल्यू 161 अरब डॉलर हो जाएगी और एक साल बाद यह बढ़कर 190 अरब डॉलर हो जाएगी। इसके लिए कंपनी ने चीन को छोड़कर ग्लोबल टेलीकॉम कंपनियों के एवरेज फ्री-कैश-फ्लो यील्ड पर बिजनेस को 15% वैल्यूएशन प्रीमियम दिया है।
जियो का ARPU FY25 में 196 रुपये प्रति माह से बढ़कर FY29 तक 284 रुपये होने का अनुमान है, जबकि इसी समय में सब्सक्राइबर बेस 488 मिलियन से बढ़कर 586 मिलियन होने की उम्मीद है, जिससे Ebitda मार्जिन 52.8% से बढ़कर 60% से ज्यादा हो सकता है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें - क्या आज लौटेगी शेयर बाजार में बढ़त? गिफ्ट निफ्टी में 194 अंकों की तेजी; इन स्टॉक्स पर रखें नजर
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर पर दी गयी राय एक ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गयी जानकारी पर आधारित है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)