धड़ाम हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर तो मुकेश अंबानी ने तोड़ी चुप्पी, बाजार में चल रही अटकलों पर दी ये सफाई
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 4.39% गिरे। पहले गिरावट का कारण रूसी कच्चे तेल से जुड़ी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट मानी जा रही थी, जिसे कंपनी ने झूठा बताया था। अ ...और पढ़ें

HighLights
रिलायंस शेयर 4.39% गिरकर 1,508.90 रुपये पर बंद।
कंपनी ने रूसी तेल आयात रिपोर्ट को पूरी तरह झूठा बताया।
शेयर गिरावट का कारण रूस तेल आयात रिपोर्ट नहीं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Shares Fall) के शेयर 4.39% गिरकर 1,508.90 रुपये बंद हुए। कयास लगाए जा रहे थे कि यह गिरावट ब्लूमबर्ग की उस रिपोर्ट के बाद आई जिसमें दावा किया गया था कि रूसी कच्चे तेल से भरे तीन जहाज जामनगर स्थित उसकी रिफाइनरी की ओर जा रहे हैं। लेकिन कंपनी ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह से झूठा बताया गया। जिसके बाद यह शेयर गिरे। लेकिन अब इस मामले पर कंपनी ने कहा है कि आज रिलायंस शेयर में जो गिरावट हुई वह रूस तेल इंपोर्ट रिपोर्ट की वजह से नहीं है।
क्या चल रहीं थी अटकलें
शनिवार को अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमला करने और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को बंदी बनाने के बाद, बाजार पूंजीकरण के मामले में भारत की सबसे बड़ी कंपनी के शेयरों पर दबाव बना हुआ है। वेनेजुएला विश्व स्तर पर एक प्रमुख तेल उत्पादक देश है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वेनेजुएला के पास कथित तौर पर सबसे बड़ा ज्ञात तेल भंडार है।
ऐसी चिंताएं थीं कि अगर अमेरिका-वेनेजुएला संघर्ष और बढ़ जाता है और कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता पैदा होती है, तो इससे तेल शोधकों के लाभ मार्जिन पर दबाव पड़ सकता है।
इस बीच, रिलायंस ने मंगलवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि रूसी तेल से लदे तीन जहाज उसके जामनगर रिफाइनरी की ओर जा रहे हैं।
कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस रिपोर्ट को "पूरी तरह से झूठा" बताया। कंपनी ने आगे कहा कि रिफाइनरी को पिछले तीन हफ्तों में रूस से तेल की कोई खेप नहीं मिली है और न ही जनवरी में रूस से कच्चे तेल की कोई डिलीवरी मिलने की उम्मीद है। ऐसे में खबरें आई कि इसी वजह से शेयर में गिरावट आई है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)