सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेयर बाजार में लगाया है पैसा तो निकाल लो, आने वाली है सबसे बड़ी गिरावट! सच होता नजर आ रहा है रॉबर्ट का ये दावा

Published: Tue, 25 Nov 2025 11:38 AM (IST)

मशहूर लेखक रॉबर्ट कियोस्की ने दावा किया है कि दुनिया के शेयर बाजारों में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शेयर बाजार में तेजी और मंदी का सिलसिला हमेशा चलता रहता है। कभी मार्केट बुल रन में होता है तो कभी इस पर मंदी हावी होती है। भारत समेत दुनिया के कई बाजारों में इतिहास की बड़ी तेजी और गिरावट देखने को मिली है। लेकिन, अब एक और ऐतिहासिक गिरावट (Biggest Market Crash) आ सकती है। यह दावा किया है रॉबर्ट कियोस्की ने, रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने अब तक की अपनी सबसे बड़ी चेतावनी जारी की है, जिसमें दावा किया गया है कि "इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट" अमेरिका, यूरोप और एशिया में पहले ही सामने आ चुकी है।

रॉबर्ट कियोस्की ने चेतावनी दी है कि निवेशकों को जल्दी से अपने पोर्टफोलियो को दुर्लभ, ठोस संपत्तियों जैसे सोना, चांदी, बिटकॉइन और एथेरियम की ओर मोड़ना चाहिए यानी शेयरों से निकलकर इन एसेट क्लास में निवेश करना चाहिए।

कियोस्की ने क्यों किया ये दावा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट को लेकर रॉबर्ट कियोस्की ने 10 साल पहले तर्क दिया था कि वित्तीय बाजारों पर दबाव बढ़ेगा और एआई के चलते जॉब मार्केट में तेजी से बदलाव होंगे और अब वास्तविकता में ऐसा होता नजर आ रहा है।

सोशल साइट X पर कियोसाकी ने लिखा, "इतिहास का सबसे बड़ा क्रैश शुरू हो रहा है... 2013 में मैंने रिच डैड्स प्रोफेसी प्रकाशित की थी, जिसमें भविष्यवाणी की गई थी कि इतिहास का सबसे बड़ा क्रैश आने वाला है। दुर्भाग्य से वह क्रैश आ गया है... सिर्फ़ अमेरिका ही नहीं, यूरोप और एशिया भी इससे ग्रस्त हो रहे हैं।"

जाएंगी नौकरियां तो आएगी तबाही

उनके अनुसार, आज की मंदी कोई सामान्य मंदी नहीं है। यह गिरावट को प्रेरित करने वाली स्ट्रक्चरल पावर साइकल या इन्वेस्टर सेंटिमेंट से ज्यादा अधिक गहरी हैं। रॉबर्ट कियोस्की के अनुसार, इस गिरावट का कारण तेज़ी से बढ़ता तकनीकी व्यवधान है—खासकर एआई का आना। कियोसाकी ने चेतावनी दी है कि "आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस नौकरियों का सफाया कर देगी, और जब नौकरियों में गिरावट आएगी, तो ऑफिस और रेसिडेंशियल अचल संपत्ति भी धराशायी हो जाएगी।" उन्होंने बेरोज़गारी के खतरे का हवाला देते हुए संपत्ति के मूल्यों में गिरावट का हवाला दिया है।

ये भी पढ़ें- LG Electronics का शेयर लगा सकता है दौड़, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने जताया भरोसा; इतना दिया Target

फिर कहां लगाएं पैसा?

रॉबर्ट कियोस्की ने कहा कि वे उन चीजों में निवेश बढ़ाएं जिन्हें वे दुनिया की सबसे सुरक्षित संपत्ति माना जाता है। इनमें सोना, चांदी, बिटकॉइन और एथेरियम खरीदने जैसी एसेट शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चांदी सबसे अच्छी और सबसे सुरक्षित है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।