सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ₹145 और ₹204 वाले शेयरों में बड़ी खरीदारी, SBI समेत इन 3 म्यूचुअल फंड ने लगाया पैसा; लगभग 300 करोड़ का निवेश

    Updated: Thu, 28 May 2026 01:31 PM (IST)

    भारतीय शेयर बाजार में एसबीआई, निप्पॉन इंडिया और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने पाइन लैब्स और इंडोको रेमेडीज़ में लगभग ₹300 करोड़ का बड़ा निवेश ...और पढ़ें

    ₹145 और ₹204 वाले शेयरों में बड़ी खरीदारी, SBI समेत इन 3 म्यूचुअल फंड ने लगाया पैसा; लगभग 300 करोड़ का निवेश

    ₹145 और ₹204 वाले शेयरों में बड़ी खरीदारी, SBI समेत इन 3 म्यूचुअल फंड ने लगाया पैसा; लगभग 300 करोड़ का निवेश

    HighLights

    1. एसबीआई, निप्पॉन, आईसीआईसीआई म्यूचुअल फंड का बड़ा निवेश।

    2. पाइन लैब्स और इंडोको रेमेडीज़ के शेयर उछले।

    3. लगभग ₹300 करोड़ का ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन।

    नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और पिछले कुछ दिनों के करेक्शन के बीच एक बड़ी हलचल देखने को मिली। बाजार के तीन सबसे बड़े दिग्गजों, एसबीआई म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के ज़रिए तीन चुनिंदा कंपनियों में करोड़ों रुपये का भारी-भरकम निवेश किया। प्रमोटर्स और इन बड़े फंड हाउसेज की इस बंपर बाइंग की खबर आते ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इन तीनों कंपनियों के शेयरों में भारी वॉल्यूम के साथ रॉकेट जैसी तेज़ी दर्ज की गई।

    पाइन लैब्स के शेयर में किसने लिए?

    इस बड़ी डील के तहत डिजिटल पेमेंट और मर्चेंट कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'पाइन लैब्स' में म्यूचुअल फंड जगत के दो सबसे बड़े खिलाड़ियों ने मिलकर बड़ा दांव लगाया। एसबीआई म्यूचुअल फंड और निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने ओपन मार्केट से कंपनी की करीब 1.75 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है, जिसकी कुल वैल्यू ₹272 करोड़ है।

    बल्क डील के आंकड़ों के मुताबिक, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने ₹177.79 करोड़ में कंपनी के 1.3 करोड़ शेयर्स खरीदे हैं, जबकि निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने ₹94.5 करोड़ में 70 लाख शेयर्स अपने हिस्से में लिए हैं। दोनों ही फंड्स ने ये शेयर्स ₹135 प्रति शेयर के भाव पर खरीदे हैं, जिसके बाद एनएसई पर पाइन लैब्स का शेयर 5.7 प्रतिशत की भारी तेज़ी के साथ ₹145.83 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, वेंचर कैपिटल फंड 'अल्टीमीटर ग्रोथ पार्टनर्स फंड' ने इस डील के तहत अपनी 1.35 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है।

    फार्मा सेक्टर का शेयर किसने लिया?

    फार्मा सेक्टर की बात करें तो यहां भी एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जानी-मानी दवा कंपनी 'इंडोको रेमेडीज़' में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने बड़ा भरोसा जताया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बिकवाली झेल रहे इस स्टॉक को इस संस्थागत निवेश से बड़ा सहारा मिला है। आईसीआईसीआई प्रू म्यूचुअल फंड ने खुले बाजार से करीब ₹26.88 करोड़ में कंपनी के 13.58 लाख शेयर्स खरीदे हैं, जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का 1.47 प्रतिशत है। ये पूरी खरीदारी ₹198 प्रति शेयर के औसत भाव पर की गई है। इस बड़े फंड हाउस की एंट्री से निवेशकों का सेंटिमेंट अचानक बदल गया और भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम के बीच इंडोको रेमेडीज़ का शेयर 5.6 प्रतिशत उछलकर ₹204 के स्तर पर पहुंच गया।

    खबरें और भी

    जानकारों ने क्या कहा?

    बाजार के जानकारों का मानना है कि जब किसी शेयर में प्रमोटर्स खुद अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने लगें या देश के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड्स करोड़ों रुपये का निवेश करें, तो ये कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स और बेहतर भविष्य का संकेत होता है। गिरावट के बाद इन तीनों ही स्टॉक्स में आया ये बाउंस-बैक रिटेल निवेशकों के लिए भी आगे अपनी वॉचलिस्ट में इन्हें शामिल करने का एक बड़ा इशारा हो सकता है।

    ये भी पढ़ें: Samco Flexi Cap Fund: निवेशकों के पैसे डुबा देने वाला फंड, एक्सपर्ट ने कहा- तुरंत बाहर निकलें