India-US Trade Deal LIVE: भारत के रुपये ने भरी हुंकार, शेयर बाजार ने भी लगाई दहाड़; ट्रेड डील का दिखा असर
3 फरवरी को शेयर बाजार (Share Market Live Updates) के जोरदार तेजी के साथ खुला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 फरवरी को कहा कि उन्होंने भारत के साथ एक ट्रेड डील (US-India Trade Deal) कर ली है। इसके बाद मंगलवार को सेंसेक्स 3656 पॉइंट्स उछलकर खुला। वहीं Nifty ने 1220 अंकों की बढ़त के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 81,666.46 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले आज सुबह 85,523.30 पर खुला, जबकि निफ्टी 25,088.40 के मुकाबले 26,308.05 पर खुला।

US-India Trade Deal: शेयर बाजार को होगा फायदा
नई दिल्ली। 3 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार (Share Market Live Updates) के जोरदार तेजी के साथ खुला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 फरवरी को भारत के साथ एक ट्रेड डील (US-India Trade Deal) करने का एलान किया। ट्रंप के अनुसार भारत भी रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका और संभावित रूप से वेनेजुएला से ज़्यादा तेल खरीदने पर सहमत हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के प्रति दोस्ती और सम्मान के कारण, और उनके अनुरोध के अनुसार, तुरंत प्रभाव से, हम अमेरिका और भारत के बीच एक ट्रेड डील पर सहमत हुए हैं, जिसके तहत अमेरिका कम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा, इसे 25% से घटाकर 18% किया जाएगा।"
इसके बाद मंगलवार को सेंसेक्स 3656 पॉइंट्स उछलकर खुला। वहीं Nifty ने 1220 अंकों की बढ़त के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 81,666.46 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले आज सुबह 85,523.30 पर खुला, जबकि निफ्टी 25,088.40 के मुकाबले 26,308.05 पर खुला।
India US Trade Deal Live: भारतीय रुपये में तेजी
आज भारतीय शेयर बाजार में तो तेजी देखी ही गई, साथ ही साथ भारत के रुपये ने भी दहाड़ लगाई। भारतीय रुपया 1.36% बढ़कर 90.2650 प्रति अमेरिकी डॉलर पर बंद हुआ। इसका पिछला बंद भाव 91.5125 था।
India-US Trade Deal LIVE: भारत अमेरिका व्यापार समझौते से बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार
आज शेयर बाजार में भारत और अमेरिका के व्यापार समझौते का असर दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 2072.67 यानी 2.54 फीसदी तो निफ्टी 639.15 अंक यानी 2.55 फीसदी चढ़कर बंद हुए। शुरुआती कारोबार में, सेंसेक्स 4,205.27 अंक या 5.14 प्रतिशत बढ़कर 85,871.73 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया था, जबकि व्यापक निफ्टी 1,252.8 अंक या 5 प्रतिशत बढ़कर 26,341.20 पर पहुंच गया। निफ्टी 25727.55 तो सेंसेक्स 83739.13 के स्तर पर बंद हुआ।
India US Trade Deal पर क्या बोले अमित शाह?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से छोटी इंडस्ट्रीज की ग्लोबल कॉम्पिटिटिवनेस बढ़ेगी, रोजगार पैदा होगा, उन्हें नई सप्लाई चेन में जोड़ा जाएगा और इन्वेस्टमेंट और क्रेडिट का फ्लो बेहतर होगा, जिससे भारत के MSME सेक्टर को नई गति मिलेगी। उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि इससे देश के छोटे उद्यमियों को सीधा फायदा होगा।
#IndiaUSTradeDeal से भारत के MSME को नई शक्ति मिलने वाली है। इससे लघु उद्योगों की Global Competitiveness बढ़ेगी, रोजगार में वृद्धि होगी, नई सप्लाई चेन में जगह मिलेगी और निवेश व Credit Flow भी बढ़ेंगे। देश के लघु उद्यमियों को सीधे लाभ पहुँचाने वाले इस कार्य के लिए मोदी जी का आभार।
— Amit Shah (@AmitShah) February 3, 2026
India US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पीयूष गोयल संसद में बयान दे सकते हैं
सूत्रों के मुताबिक, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार (3 फरवरी, 2026) को संसद में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बयान दे सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मंत्री बयान देने के लिए मुंबई से दिल्ली लौट रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "वाणिज्य मंत्री संसद में बयान दे सकते हैं।"
India US Trade Deal: ज्वेलरी इंडस्ट्री को होगा फायदा?
GJEPC के चेयरमैन किरित भंसाली ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से रत्न और आभूषण एक्सपोर्ट को बड़ी राहत मिली है।
उन्होंने कहा, "जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) ने भारत-अमेरिका के बीच हुए इस ऐतिहासिक ट्रेड एग्रीमेंट की तारीफ की है और इसे भारत के रत्न और आभूषण सेक्टर के लिए एक “अहम राहत उपाय” बताया है, जो अमेरिका के बढ़ते टैरिफ से भारी दबाव का सामना कर रहा था।"
India US Trade Deal: ट्रंप के आदमी ने निभाई अहम भूमिका
India US Trade Deal अब होने वाली है। दोनों देश ट्रेड डील करने पर सहमत हुए हैं। जल्द ही यह डील फाइनल हो सकती है। भारत पर अमेरिका ने टैरिफ भी 50 से कम करके 18 फीसदी कर दिया है। इन सबके पीछे ट्रंप के खास आदमी हैं, जो दिल्ली में हैं।
यह खास आदमी कोई और नहीं बल्कि भारत की रजधानी में बैठे अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर हैं। उन्होंने सोमवार की रात 9.16 बजे, X पर लिखा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की है। जुड़े रहें।"
इसके एक घंटे बाद अमेरिकी राजदूत ने एक बार फिर सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट किया: "जैसा कि मैंने कई बार कहा है, राष्ट्रपति ट्रंप सच में प्रधानमंत्री मोदी को एक महान दोस्त मानते हैं! आज शाम ट्रेड डील की खबर से बहुत खुश हूं। संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच संबंधों में असीमित संभावनाएं हैं!"
As I have said many times, President Trump genuinely considers Prime Minister Modi a great friend! Thrilled by the news of the trade deal this evening. The relationship between the United States and India has LIMITLESS POTENTIAL!
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) February 2, 2026
India-US Trade Deal News LIVE: 3 फीसदी से ज्यादा चढ़े निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स
अमेरिका से हुई ट्रेड डील का पॉजिटिव असर शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 दोनों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आ गई है। बाजार के जानकारों का कहना है कि बॉर्डर मार्केट में लगातार मजबूती इस बात का संकेत दे रही है कि यह तेजी सिर्फ शॉर्ट-कवरिंग से नहीं आई है, बल्कि इससे निवेश आकर्षित हो रहा है।
India-US Trade Deal: ट्रेड डील से कम हुआ भारतीय अर्थव्यवस्था पर आया बोझ
वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहे एक बड़े बोझ को हटा दिया है। उन्होंने यह अवसर शेयर बाजार और उद्योग जगत के लिए एक "अच्छा दिन" बताया। उन्होंने कहा कि टैरिफ में 50 प्रतिशत से 18 प्रतिशत तक की भारी गिरावट से कंपनियों को अधिक निश्चितता के साथ योजना बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वाणिज्य और वित्त मंत्रालय दोनों ही इस समझौते पर लंबे समय से काम कर रहे थे।
India-US Trade Deal News LIVE: अमेरिका के साथ ट्रेड डील हमारी कूटनीतिक जीत- पीएम मोदी
अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद पीएम मोदी ने कहा है कि वर्ल्ड ऑर्डर भारत के पक्ष में हो रहा है। धैर्य का फल हमेशा मिलता है। अमेरिका के साथ ट्रेड डील से अच्छा वातावरण बना, और ये हमारी कूटनीतिक जीत है।
9% तक चढ़े भारतीय ऑटो शेयर, भारत फोर्ज बना टॉप गेनर
India-US Trade Deal News LIVE: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद भारतीय ऑटो शेयरों में 1.2% से 8.9% तक की बढ़ोतरी हुई। क्योंकि इस समझौते के तहत वाशिंगटन ने भारतीय निर्यात पर टैरिफ को पहले के 50% से घटाकर 18% कर दिया है।
ऑटो पार्ट्स निर्माताओं के शेयरों में सबसे अधिक उछाल आया; बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के शेयर 7.3%, भारत फोर्ज के शेयर 8.7% और समवर्धन मदरसन के शेयर 6.8% बढ़े।
India-US Trade Deal LIVE: ट्रेड डील के बाद 20% तक उछले ये स्मॉलकैप शेयर
इंडिया-यूएस ट्रेड डील के बाद स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। वेल्सपन लिविंग, आरती इंडस्ट्रीज, पीसीबीएल केमिकल, ट्राइडेंट और त्रिवेणी टर्बाइन जैसे शेयर 10 से 20 फीसदी तक भा गए हैं।
India-US Trade Deal Live: ट्रेड डील के बाद इन शेयरों ने लगाया 52 वीक हाई
भारत और अमेरिका में ट्रेड डील के एलान के बाद कुछ शेयरों ने 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर छू लिया है। इनमें भारत फोर्ज, अशोक लीलैंड और फेडरल बैंक के स्टॉक शामिल हैं। भारत फोर्ज और अशोक लीलैंड, जहां ऑटो सेक्टर के शेयर हैं तो फेडरल बैंक, प्राइवेट बैंक सेक्टर का स्टॉक है।
भारत फोर्ज का न्यू 52 वीक हाई 1588 रुपये, अशोक लीलैंड का 203 रुपये और फेडरल बैंक का हाई 298.25 रुपये रहा।
ट्रेड डील से इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग शेयरों में तेजी, डिक्सन टेक्नोलॉजीज में उछाल
India-US Trade Deal LIVE: भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों डिक्सन टेक्नोलॉजीज, सिरमा एसजीएस और केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया के शेयरों में 4.6% से 6.5% की वृद्धि हुई है।
ट्रेड डील से एक झटके में बाजार को 20 लाख करोड़ का फायदा, मार्केट कैप बढ़ा
India-US Trade Deal LIVE: भारत-अमेरिका में ट्रेड डील के बाद बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में ₹20 लाख करोड़ की भारी वृद्धि हुई है। वहीं, बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 में 1,200 अंकों की शुरुआती बढ़त भी इतिहास में सूचकांक में एक दिन में हुई सबसे बड़ी बढ़त है।
ट्रेड डील की खुशी से गोकलदास एक्सपोर्ट्स समेत 20-20% तक भागे ये शेयर
India-US Trade Deal LIVE: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील से कुछ शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है और ये 20-20 फीसदी तक उछल गए हैं। इनमें गोकलदास एक्सपोर्ट्स, के.पी.आर. मिल, इंडो काउंट और अरविंद के शेयर शामिल हैं। दरअसल, ये सभी टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियों के शेयर हैं, जो बड़ी मात्रा में अमेरिका को अपने सामानों का निर्यात करते हैं।
Stock Market News Live: ट्रेड डील के बाद रुपया, डॉलर के मुकाबले 1% मजबूत
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के चलते रुपये में डॉलर के मुकाबले 1.05% की मजबूती आई है। यह 90.29 के स्तर पर कारोबार कर रहा है और पिछले तीन हफ्तों के उच्चतम स्तर पर है। निर्यात में वृद्धि के कारण रुपये की मांग बढ़ने से रुपये में और मजबूती आने की उम्मीद है। यह जल्द ही 89.50 से 89 के स्तर को भी छू सकता है।
Stock Market News Live: सेंसेक्स के हेवीवेट शेयरों का क्या है हाल?
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से लगभग सभी हरे निशान में हैं। करीब पौने 10 बजे आईटीसी को छोड़कर बाकी सारे शेयरों में तेजी है। इनमें अदाणी पोर्ट्स, इंडिगो, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व सबसे ज्यादा मजबूती दिखा रहे हैं। इनमें 4.5 फीसदी से 6.75 फीसदी तक की तेजी है।
US-India Trade Deal LIVE: आईटी इंडेक्स 925 पॉइंट्स उछला
मंगलवार को आईटी इंडेक्स में शानदार तेजी दिख रही है। 9.37 बजे BSE IT Index 925.89 पॉइंट्स या 2.53 फीसदी की तेजी के साथ 37,531.50 पर है। टीसीएस में 1.6 फीसदी और इंफोसिस में 2.63 फीसदी की बढ़ोतरी है।
ट्रेड डील के एलान के बाद शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत
Stock Market News Live: मंगलवार को सेंसेक्स 3656 पॉइंट्स उछलकर खुला। वहीं Nifty ने 1220 अंकों की बढ़त के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 81,666.46 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले आज सुबह 85,523.30 पर खुला, जबकि निफ्टी 25,088.40 के मुकाबले 26,308.05 पर खुला।
Stock Market News Live: प्री-ओपन मार्केट में जोरदार तेजी
शेयर बाजार में प्री-ओपन मार्केट में जोरदार तेजी दिख रही है। सेंसेक्स में 3500 अंकों की उछाल दिख रही है। वहीं निफ्टी में 1400 अंकों की तेजी है। ये 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ मार्केट के खुलने का संकेत है।
US-India Trade Deal LIVE: टेक्सटाइल और कपड़ा उद्योग की बल्ले-बल्ले
टेक्सटाइल और कपड़ों को इस डील का सबसे बड़ा फायदा पाने वाला माना जा रहा है। अमेरिका भारत के कुल टेक्सटाइल एक्सपोर्ट का लगभग 28% हिस्सा है। भारत के आधे से ज्यादा टेक्सटाइल और कपड़ों का इंपोर्ट भी अमेरिकी कपास से जुड़ा हुआ है।
जिन कंपनियों का US में ज्यादा बिज़नेस है, उनमें वॉल्यूम रिकवरी तेजी से होने और प्राइसिंग पावर बेहतर होने की संभावना है। जिन स्टॉक्स का US रेवेन्यू में बड़ा हिस्सा है, उनमें इंडो काउंट इंडस्ट्रीज (70%), किटेक्स (70%), गोकलदास एक्सपोर्ट्स (67%), पर्ल ग्लोबल (64%), वेलस्पन इंडिया (61%), हिमात्सिंगका सेइड (60%), ट्राइडेंट (28%), वर्धमान टेक्सटाइल्स (25%), SP अपैरल्स (22%), अरविंद (14%) और KPR मिल्स (9%) शामिल हैं।
Stock Market News Live: मार्केट के लिए एक बड़ी रुकावट हुई दूर
PM मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एलान की तारीफ करने के बाद, ज्यादातर मार्केट और इंडस्ट्री ऑब्जर्वर ने भी इस डील को हरी झंडी दिखाई। उनका मानना है कि इससे मार्केट के लिए एक बड़ी रुकावट दूर हो गई है। जेम्स और ज्वेलरी, मशीनरी, इक्विपमेंट और दूसरे एक्सपोर्ट ओरिएंटेड सेक्टर पर फोकस रहेगा।
US-India Trade Deal LIVE: NSE के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO ने की डील की तारीफ
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO आशीष चौहान ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कमेंट किया है, जिससे भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ 50% से घटाकर तुरंत 18% कर दिया गया है। चौहान ने कहा, “ग्लोबल ट्रेड के लिए यह एक स्वागत योग्य कदम है! बधाई हो! आज शाम अमेरिकी राष्ट्रपति @realDonaldTrump और भारतीय प्रधानमंत्री @narendramodi के बीच बातचीत के बाद, भारतीय सामानों पर टैरिफ तुरंत प्रभाव से 50% से घटकर 18% हो गया है। यह बिजनेस, सप्लाई चेन और भारत-अमेरिका पार्टनरशिप के लिए एक बड़ी जीत है। इस ऐतिहासिक डील को पूरा करने में शामिल टीमों को बहुत-बहुत बधाई।”
Share Market Live Updates: इन कंपनियों के आएंगे आज तिमाही नतीजे
बजाज फाइनेंस, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन, वन मोबिक्विक सिस्टम्स, आरती ड्रग्स, आदित्य बिड़ला कैपिटल, डॉ. अग्रवाल हेल्थ केयर, कैस्ट्रोल इंडिया, फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस, HFCL, JK लक्ष्मी सीमेंट, कंसई नेरोलैक पेंट्स, मैनकाइंड फार्मा, नज़ारा टेक्नोलॉजीज, NMDC, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया, त्रिवेणी टर्बाइन, ट्रूऑल्ट बायोएनर्जी, वरुण बेवरेजेज और ज़ाइडस वेलनेस आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी।
Stock Market News Live: टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल और ज्वैलरी शेयरों पर रखें नजर
ट्राइडेंट और वेलस्पन लिविंग जैसी टेक्सटाइल कंपनियों और साथ ही ऑटो और ऑटो एंसिलरी स्टॉक्स पर फोकस रहने की उम्मीद है। रत्न और आभूषण, मशीनरी और ऑटोमोबाइल जैसे एक्सपोर्ट-ड्रिवन सेगमेंट्स में भी ज्दाया दिलचस्पी देखी जा सकती है।
Share Market Live Updates: किन सेक्टरों और शेयरों को ज्यादा बूस्ट मिलने की उम्मीद?
ऑरोबिंदो फार्मा, सिप्ला और ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स जैसे फार्मा स्टॉक, साथ ही BEL, HAL और कोचीन शिपयार्ड जैसी डिफेंस कंपनियों में एक्शन दिखने की संभावना है। इंफोसिस, विप्रो, HCL टेक और टेक महिंद्रा जैसी IT कंपनियों में भी एक्टिव ट्रेडिंग देखने को मिल सकती है।
US-India Trade Deal LIVE Updates: एक्सपोर्ट वाले सेक्टर्स को अधिक लाभ मिलेगा
अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर टैरिफ में 18 प्रतिशत तक की कमी की घोषणा के बाद, मार्केट के कई सेगमेंट्स पर ज्यादा फोकस रहने की उम्मीद है। इस डेवलपमेंट से एक्सपोर्ट से जुड़े सेक्टर सुर्खियों में आ गए हैं। खास तौर से वे एक्सपोर्ट वाले सेक्टर, जो अमेरिका को सामान भेजते हैं।
US-India Trade Deal: शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने से भारतीय शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत की उम्मीद है। ट्रेड डील न होने को भारतीय इक्विटी मार्केट के लिए एक बड़ा बोझ माना जा रहा था। विदेशी आउटफ्लो की वजह से रुपया भी दबाव में था। मगर अब उम्मीद है कि चीजें बेहतर हो सकती हैं।