Today Share Market Highlights: टाटा की TCS ने जारी किए Q4 के नतीजे, मुनाफा बढ़ा; 31 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी
Share market Today Live: सेंसेक्स 931.25 अंक या फिर 1.20% गिरकर 76,631.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, 222.25 अंक या -0.93% गिरकर 23,775.10 के स्तर पर बंद हुआ।

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार
नई दिल्ली। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ ने वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के मजबूत नतीजे पेश किए हैं, जिसमें मुनाफे में लगातार बढ़ोतरी हुई है और आमदनी ने बाजार की उम्मीदों को पीछे छोड़ दिया है। TCS ने Q4 FY26 में 13,718 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफ़ा दर्ज किया, जो पिछली तिमाही के मुक़ाबले लगभग 29 प्रतिशत ज्यादा है। कामकाज से होने वाली आमदनी तिमाही-दर-तिमाही 5.4 प्रतिशत बढ़कर 70,698 करोड़ रुपये हो गई, जो 3.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के अनुमान से ज्यादा है।
पढ़ें पूरी खबर- TCS Q4 Result: टाटा की सबसे बड़ी कंपनी ने जारी किए तिमाही नतीजे, मुनाफा 29% बढ़ा; ₹31 का डिविडेंड भी देगी कंपनी
गुरुवार को शेयर बाजार (Share Market News Live Updates) में भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले भी थे। सेंसेक्स 243 अंक गिरकर 77,319.33 पर खुला, जबकि निफ्टी 88 अंक फिसलकर 23,954.85 पर खुला। और सेंसेक्स 931.25 अंक या फिर 1.20% गिरकर 76,631.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, 222.25 अंक या -0.93% गिरकर 23,775.10 के स्तर पर बंद हुआ।
दरअसल, ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बाद भी इजरायल ने लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले किए। इसके बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया।
इससे पहले गिफ्ट निफ्टी भी शेयर बाजार में गिरावट का संकेत दे रहा था, क्योंकि मध्य पूर्व में सीजफायर के बाद इजरायल ने लेबनान पर हमले किए हैं। इससे सीजफायर टूटने की आशंका बढ़ गई है। वहीं ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया और वहां से जहाजों की आवाजाही बहुत कम होने की खबर है, जिससे तेल के दाम बढ़ गए हैं।
ये भी पढ़ें - 'शापूरजी पालोनजी ग्रुप को मिलेगा फायदा'...TATA Sons IPO के फेवर में आए वेणु श्रीनिवासन; ट्रस्ट के भीतर फूट बढ़ने की आशंका
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
TCS Q4 Result: 31 रुपये का डिविडेंड देगी टाटा की टीसीएस
टाटा की टीसीएस ने वित्त वर्ष 2025-26 की आखिरी तिमाही के नतीजों की घोषणा करने के साथ निवेशकों को 31 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की भी घोषणा की है।
TCS Q4 Results Live: TCS का Q4 शुद्ध लाभ 28% बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये हुआ
TCS का Q4 का शुद्ध लाभ 28.7% बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले तिमाही में यह 10,657 करोड़ रुपये था। वहीं, रुपये में राजस्व 5.4% बढ़कर 70,698 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही में 67,087 करोड़ रुपये था। कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 31 रुपये के अंतिम लाभांश को मंजूरी दे दी है।
रुपया मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ
भारतीय रुपया गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ 92.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि बुधवार को यह 92.58 पर बंद हुआ था।
Share Market Live: भारी गिरावट के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार
भारत का शेयर बाजार आज यानी 9 अप्रैल 2026 को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 931.25 अंक या फिर 1.20% गिरकर 76,631.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, 222.25 अंक या -0.93% गिरकर 23,775.10 के स्तर पर बंद हुआ।
BHEL ने कोरिया स्थित E2S कंपनी के साथ तकनीकी सहयोग समझौता किया
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) ने, रिपब्लिक ऑफ कोरिया की कंपनी M/s E2S कंपनी लिमिटेड के साथ ‘सिंक्रोनस मशीनों के लिए एक्साइटेशन सिस्टम हेतु टेक्नोलॉजी सहयोग समझौता (TCA)’ पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स का शेयर 277.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें 11.80 रुपये या 4.44 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
Share Market Live: BSE के 30 शेयरों का हाल कैसा?

Share Market Live: विशाल मेगा मार्ट के 1.26 मिलियन शेयरों का ब्लॉक डील में कारोबार हुआ: ब्लूमबर्ग
ब्लूमबर्ग के अनुसार विशाल मेगा मार्ट का शेयर ₹110.40 पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें ₹6.20 या 5.32 प्रतिशत की गिरावट आई थी। इसने इंट्राडे में ₹117.50 का उच्चतम स्तर और ₹110.15 का न्यूनतम स्तर छुआ।
Share Market Live: दोपहर 2 बजे का मार्केट अपडेट देखें
दोपहर 2:00 बजे तक, Nifty50 0.92 प्रतिशत या 221.75 अंक गिरकर 23,777.55 पर ट्रेड कर रहा था, और Sensex 1.14 प्रतिशत या 882.32 अंक गिरकर 76,674.52 पर ट्रेड कर रहा था।
Share Market Live: यूरोपीय शेयरों में तेजी पर ब्रेक लगा
गुरुवार को यूरोपीय शेयर बाजारों में हल्की गिरावट देखने को मिली। चार साल से भी ज़्यादा समय में अपनी सबसे मज़बूत तेज़ी के बाद, निवेशकों ने कुछ राहत की सांस ली। इसकी वजह यह थी कि निवेशक अमेरिका और ईरान के बीच हुई नाज़ुक युद्धविराम संधि की स्थिरता और तेल की कीमतों व वैश्विक महंगाई पर इसके संभावित असर को लेकर सतर्क हो गए थे। 0715 GMT तक, पैन-यूरोपीय STOXX 600 इंडेक्स 0.2% गिरकर 612.06 अंकों पर आ गया था।
Share Market Live: NHPC को जलविद्युत परियोजना के निर्माण में निवेश के लिए CCI की मंजूरी मिली
आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने अरुणाचल प्रदेश के कामले, क्रा दादी और कुरुंग कुमे जिलों में 1,720 MW के कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (HEP) के निर्माण के लिए 26,069.50 करोड़ रुपये के निवेश को मंज़ूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने का अनुमानित समय 96 महीने है।
कमला HEP की स्थापित क्षमता 1,720 MW (8 x 210 MW और 1 x 40 MW) है, जिससे सालाना 6,870 MU ऊर्जा पैदा होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट को NHPC और अरुणाचल प्रदेश सरकार के बीच एक संयुक्त उद्यम कंपनी के ज़रिए लागू किया जाएगा।
Share Market Live: KEC International को 2518 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
कंपनी को सिविल, ट्रांसपोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन, और केबल और कंडक्टर सेगमेंट में 2,518 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। KEC International का शेयर 582.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो 14.70 रुपये या 2.59 प्रतिशत ज्यादा था। इसने इंट्राडे में 617.50 रुपये का उच्चतम स्तर और 581.45 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ।
Share Market Live Update: दिलीप बिल्डकॉन को मिलेगा टेंडर
दिलीप बिल्डकॉन को 268 करोड़ रुपये के EPC प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाला घोषित किया गया। कंपनी को गुजरात सरकार के नर्मदा जल संसाधन, जल आपूर्ति और कल्पसर विभाग द्वारा जारी टेंडर के लिए L-1 बोली लगाने वाला घोषित किया गया है। दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 430.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो 4.65 रुपये या 1.09 प्रतिशत की बढ़त थी। इसने दिन के कारोबार में 434.05 रुपये का उच्चतम स्तर और 420 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ।
NSE IPO Latest News: एनएसई जून के आखिर तक फाइल कर सकता है DRHP
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टॉक एक्सचेंज एनएसई जून के आखिर तक DRHP फाइल कर सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दिसंबर से पहले इसकी लिस्टिंग हो सकती है।
इंफोसिस, एलटीआईमाइंडट्री, HCL Tech के शेयर आज 1-2% गिरे
IT Share Today: इंफोसिस, एलटीआईमाइंडट्री, HCL Tech के शेयर आज 1-2% गिरे हैं। Nifty IT सबसे ज्यादा नुकसान वाले सेक्टर्स में शामिल है।लेबनान पर इजरायल के हमलों के तेज होने के बाद, ईरान द्वारा अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखने को "अतार्किक" बताए जाने पर निवेशकों का रुख सतर्क हो गया।
Sensex Today LIVE: 12 बजे सेंसेक्स के अधिकतर शेयर लाल निशान में

Mamaearth Share Price Today: इस खबर से 3% से ज्यादा उछला शेयर
Mamaearth की पेरेंट कंपनी Honasa Consumer के शेयर की कीमत Q4 के मजबूत अपडेट के चलते 3% से अधिक बढ़ी है। गुरुवार, 9 अप्रैल को जारी अपने Q4 बिजनेस अपडेट में, Honasa Consumer ने कहा कि उसे Q4 FY26 में शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "हमें उम्मीद है कि Q4 FY26 के दौरान हमारे बिजनेस में 20% से ज्यादा की ग्रोथ होगी, जिसका मुख्य कारण फोकस कैटेगरी में ते रफ्तार है।"
Stock Market LIVE Today: 11 बजे कैसा है बाजार का हाल?
11 बजे भी शेयर बाजार में गिरावट बरकरार है। सेंसेक्स 684.53 अंक या 0.88% गिरकर 76,878.37 पर और निफ्टी 144.50 अंक टूटकर 23,852.85 पर है।
TCS Share Price Today: टीसीएस आज जारी करेगी तिमाही नतीजे
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस आज तिमाही नतीजे जारी करेगी। नतीजों के एलान से पहले टीसीएस का शेयर 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 2564.05 रुपये पर है।
Ashok Leyland Share Price: 3 दिन चढ़ने के बाद आज गिरा अशोक लेलैंड का शेयर
3 दिन चढ़ने के बाद आज अशोक लेलैंड का शेयर कमजोरी दिखा रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच मार्च में इसकी बिक्री 25,000 के पार पहुंच गई।
IT Shares Today LIVE: 10 बजे किन आईटी शेयरों में है तेजी?

Sensex Today LIVE: 77000 के नीचे आया सेंसेक्स
शेयर बाजार में गिरावट बरकरार है। सेंसेक्स करीब 596 अंकों की गिरावट के साथ 76,967.30 पर आ गया है।
Sensex Today LIVE: 9.30 बजे सेंसेक्स के शेयरों का क्या है हाल?

Rupee vs Dollar: कमजोरी के साथ खुला रुपया
भारतीय रुपया गुरुवार को कमजोरी के साथ खुला। ये बुधवार के 92.58 के बंद भाव के मुकाबले 92.66 प्रति डॉलर पर खुला।
Stock Market Today LIVE: क्यों है शेयर बाजार में कमजोरी?
गिफ्ट निफ्टी भी शेयर बाजार में गिरावट का संकेत दे रहा था, क्योंकि मध्य पूर्व में सीजफायर के बाद इजरायल ने लेबनान पर हमले किए हैं। इससे सीजफायर टूटने की आशंका बढ़ गई है। वहीं ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया और वहां से जहाजों की आवाजाही बहुत कम होने की खबर है, जिससे तेल के दाम बढ़ गए हैं।
Stock Market LIVE Updates: कमजोरी के साथ खुला शेयर बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार (Share Market News Live Updates) में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स 243 अंक गिरकर 77,319.33 पर खुला, जबकि निफ्टी 88 अंक फिसलकर 23,954.85 पर खुला। निफ्टी पर NTPC, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, मैक्स हेल्थकेयर, बजाज ऑटो और हिंडाल्को सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों में शामिल हैं, जबकि बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, इंफोसिस और M&M को सबसे अधिक गिरावट वाले शेयर हैं।