पीतल रीसाइक्लिंग कंपनी को मिला विदेशी ऑर्डर, 1 साल में 73% गिरने के बाद लगा अपर सर्किट; क्या अब खरीदना होगा सही?
सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड को ग्रीन मेटल्स FZCO से 2.13 लाख डॉलर का ब्रास बिलेट्स का अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के श ...और पढ़ें

छोटी-सी कंपनी के शेयर में लगा अपर सर्किट (AI जनरेटेड फोटो)
HighLights
सियाराम रिसाइकिलिंग को मिला 2.13 लाख डॉलर का ऑर्डर
ग्रीन मेटल्स FZCO से ब्रास बिलेट्स की सप्लाई का ठेका
ऑर्डर मिलने के बाद शेयर में 5% का अपर सर्किट
नई दिल्ली। रीसाइक्लिंग सेक्टर की छोटी-सी कंपनी सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Siyaram Recycling Industries Ltd) के शेयर में आज 5 फीसदी अपर सर्किट लग गया है। दरअसल इस कंपनी के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए एक महत्वपूर्ण विदेशी ऑर्डर हासिल किया है।
कंपनी द्वारा बीएसई (BSE) को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सियाराम रीसाइक्लिंगको यह ऑर्डर Green Metals FZCO की ओर से मिला है।
क्या है ऑर्डर?
सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उसे ब्रास बिलेट्स (Brass Billets) की सप्लाई के लिए एक इंटरनेशनल ऑर्डर मिला है। इस पूरे ऑर्डर की कुल कीमत 2,13,000 डॉलर (लगभग 1.77 करोड़ रुपये से अधिक) है। यह ऑर्डर कंपनी की वैश्विक उपस्थिति और उत्पाद की क्वालिटी पर विदेशी ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है।
7 दिनों के भीतर पूरा होगा काम
इस ऑर्डर की सबसे खास बात इसकी डेडलाइन है। कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के अनुसार, सियाराम रीसाइक्लिंग को यह ऑर्डर मात्र 7 दिनों के भीतर पूरा करना है। इतनी कम अवधि में बड़े अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर को पूरा करना कंपनी की ऑपरेशनल एफिशिएंसी और मजबूत सप्लाई चेन को दिखाता है।
एक नजर में ऑर्डर की डिटेल
| डिटेल | जानकारी |
|---|---|
| कंपनी का नाम | सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड |
| ऑर्डर देने वाली संस्था | Green Metals FZCO (अंतरराष्ट्रीय) |
| उत्पाद का नाम | ब्रास बिलेट्स (Brass Billets) |
| ऑर्डर की कुल वैल्यू | 2,13,000 USD |
| काम पूरा करने की अवधि | 7 दिन |
| ऑर्डर का प्रकार | फिक्स्ड कॉस्ट (Fixed Cost) |
एमडी ने जताई खुशी
जामनगर स्थित इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भावेश रामगोपाल माहेश्वरी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। जानकारों का मानना है कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर से न केवल कंपनी के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर इसकी ब्रांड वैल्यू भी बढ़ेगी।
शेयर में लगा अपर सर्किट
सियाराम रीसाइक्लिंग एक छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप सिर्फ 75.83 करोड़ रुपये है। नया ऑर्डर मिलने की खबर से कंपनी के शेयर में 5 फीसदी अपर सर्किट लग गया। इसका शेयर आज BSE पर 1.65 रुपये या 4.98 फीसदी की मजबूती के साथ 34.80 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि इस शेयर में बीते एक साल में 73.13 फीसदी और बीते 6 महीनों में 40.54 फीसदी की गिरावट आई है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें - भारत की टॉप 25 अमीर कंपनियां: इसने रिलायंस, HDFC और LIC को पछाड़ा; किसके पास सबसे ज्यादा एसेट्स?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)