सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPO News: 17 सितंबर को खुलेगा सोनासेलेक्शन इंडिया का आईपीओ, प्राइस बैंड 94-99 रुपये; GMP कितना?

By Jagran BusinessEdited By: Kashid Hussain
Published: Thu, 10 Sep 2026 03:31 PM (IST)

सोनासेलेक्शन इंडिया लिमिटेड ने अपने 141.6 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति ...और पढ़ें

सोनासेलेक्शन इंडिया का आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा (AI फोटो)

सोनासेलेक्शन इंडिया का आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा (AI फोटो)

HighLights

  1. आईपीओ का मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर तय

  2. सार्वजनिक निर्गम 17 सितंबर को खुलेगा, 21 सितंबर को बंद

  3. जुटाए गए फंड का उपयोग कर्ज चुकाने, विस्तार में होगा

एजेंसी, नई दिल्ली। कपड़ा विनिर्माता कंपनी सोनासेलेक्शन इंडिया लिमिटेड ने अपने 141.6 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक घोषणा में कहा कि आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा।

एंकर निवेशक कब लगा सकेंगे दांव?

बड़े (एंकर) निवेशक 16 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। भीलवाड़ा मुख्यालय वाली कंपनी के आईपीओ में 1.43 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे जिनकी कीमत मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर 141.57 करोड़ रुपये बैठती है। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।

क्या करेगी आईपीओ फंड का?

नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कंपनी की विनिर्माण इकाई में संयंत्र और मशीनरी खरीदने तथा सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा। वर्ष 2022 में स्थापित सोनासेलेक्शन इंडिया एक एकीकृत कपड़ा विनिर्माण और प्रसंस्करण कंपनी है। इसका मुख्य कारोबार राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित विनिर्माण इकाई में है।

कितना चल रहा है GMP?

अगर इस आईपीओके जीएमपी की बात करें तो फिलहाल इसका जीएमपी जीरो है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी अभी शुरू नहीं हुआ है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक जीएमपी घट या बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें - NSE IPO के लिए बड़ा हो सकता है 11 सितंबर का दिन, प्राइस बैंड का एलान होने की उम्मीद; हो जाएं तैयार

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)