सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Stock Market Holidays 2026: अगले साल कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार? चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

    Updated: Mon, 29 Dec 2025 10:19 AM (IST)

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के हॉलिडे कैलेंडर 2026 के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार साल 2026 में 15 दिन बंद (Share Market Holidays 2026) रहेगा। इन छुट्टियों में ...और पढ़ें

    अगले साल में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?

    अगले साल में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?

    HighLights

    1. 2026 में 15 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

    2. गणतंत्र दिवस, होली, दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों पर छुट्टी

    3. चार अतिरिक्त छुट्टियां वीकेंड पर पड़ेंगी

    नई दिल्ली। साल 2025 खत्म होने जा रहा है। नए साल में भी कई मौकों पर शेयर बाजार (Stock Market Holidays 2026) बंद रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) हॉलिडे कैलेंडर 2026 के अनुसार, शनिवार-रविवार को छोड़कर भारतीय शेयर बाजार साल 2026 में 15 दिन बंद रहेगा।
    इन 15 दिनों के अलावा, NSE ने चार और छुट्टियों की भी जानकारी दी है, जो वीकेंड पर पड़ रही हैं, जब आम तौर पर ट्रेडिंग बंद रहती है। इनमें महाशिवरात्रि, ईद-उल-फित्र (रमजान ईद), स्वतंत्रता दिवस और दिवाली लक्ष्मी पूजन शामिल हैं। ये छुट्टियां वीकेंड पर पड़ रही हैं।

    चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

    क्रम संख्या तारीख त्योहार/छुट्टी का कारण
    1. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस
    2. 3 मार्च होली
    3. 26 मार्च श्री राम नवमी
    4. 31 मार्च श्री महावीर जयंती
    5. 3 अप्रैल गुड फ्राइडे
    6. 14 अप्रैल डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती
    7. 1 मई महाराष्ट्र दिवस
    8. 28 मई बकरीद
    9. 26 जून मुहर्रम
    10. 14 सितंबर गणेश चतुर्थी
    11. 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती
    12. 20 अक्टूबर दशहरा
    13. 10 नवंबर दिवाली/बालिप्रतिपदा
    14. 26 नवंबर प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
    15. 25 दिसंबर क्रिसमस

     वीकेंड पर पड़ने वाली छुट्टियां

    • महाशिवरात्रि - 15 फरवरी 2026 - रविवार
    • ईद-उल-फितर (रमजान ईद) - 21 मार्च 2026 - शनिवार
    • स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त 2026 - शनिवार
    • दिवाली लक्ष्मी पूजन - 08 नवंबर 2026 - रविवार


    ये भी पढ़ें - सीगल इंडिया को मिला इंदौर-उज्जैन हाईवे का बड़ा ऑर्डर, शेयर पर रखें नजर; 5 दिन में 11% दिया है रिटर्न


    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट दी गयी है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)