Share Market में सुस्त शुरुआत की आशंका, ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर रुझान, Gift Nifty भी फ्लैट
कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार में सपाट (Stock Market Outlook) शुरुआत की संभावना है क्योंकि गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) लगभग सपाट है। अमेरिकी शेय ...और पढ़ें

नई दिल्ली। कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार (Stock Market Today) में फ्लैट शुरुआत हो सकती है, क्योंकि गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) लगभग सपाट है। करीब सवा 7 बजे ये 4 अंक या 0.02 फीसदी बढ़कर 25,084 पर है। वहीं कल अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) में गिरावट के बाद आज एशियाई शेयर बाजरों (Asian Stock Market) से भी बहुत अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं। इससे संभावना है कि आज घरेलू शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत हो सकती है।
Nifty के लिए सपोर्ट जोन
निफ्टी-50 इंडेक्स के लिए, 25,000 और 24,930 के लेवल प्रमुख सपोर्ट जोन होंगे। जब तक मार्केट इन लेवल से ऊपर कारोबार करता रहेगा, तेजी का रुझान जारी रहने की संभावना है। एक्सपर्ट्स के अनुसार ऊपर की तरफ ये 25,150-25,200 तक जा सकता है।
फिसला अमेरिकी शेयर बाजार
बुधवार को टेक सेक्टर में गिरावट के दबाव में अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की नज़र मिले-जुले रिटेल नतीजों और फेडरल रिजर्व की लेटेस्ट बैठक के बयान जारी होने पर भी रही, जिसमें फेड ने फेड टैरिफ, महंगाई और लेबर मार्केट को लेकर चिंता जताई।
कल एसएंडपी 500 0.24% गिरकर 6,395.78 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 0.67% गिरकर 21,172.86 पर बंद हुआ। बुधवार को एसएंडपी 500 में लगातार चौथे दिन और नैस्डैक में लगातार दूसरे दिन कमजोरी आई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज अलग रहा, जो कल 16.04 अंक या 0.04% बढ़कर 44,938.31 पर बंद हुआ।
खबरें और भी
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख
जापान को छोड़कर बाकी प्रमुख एशियाई बाजारों में बढ़त है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 226.26 पॉइंट्स या 0.53 फीसदी गिरकर 42,662.29 पर है, जबकि हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang-Seng) सिर्फ 6.90 पॉइंट्स या 0.02 फीसदी बढ़कर 25,172.84 पर है।
इसी तरह चीन का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स (SSE Composite Index) 15.47 पॉइंट्स या 0.41 फीसदी चढ़कर 3,781.68 और साउथ कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 25.77 पॉइंट्स या 0.82 फीसदी चढ़कर 3,155.86 पर है।
ये भी पढ़ें - राम नगरी से लेकर शेखों के दुबई तक Big B के पास बंगले-फ्लैट की भरमार, जानें किस शहर में है सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार पर दी गयी जानकारी निवेश की राय नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)