सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्लोबल मार्केट में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद, Gift Nifty भी दे रहा मजबूत शुरुआत का संकेत

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 07:50 AM (IST)

    आज भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today) में तेजी की संभावना है क्योंकि गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) में उछाल और एशियाई बाजारों में मजबूती है जिनमें निक ...और पढ़ें

    शेयर बाजार में देखने को मिल सकती है तेजी
    शेयर बाजार में देखने को मिल सकती है तेजी

    नई दिल्ली। आज भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today) की शुरुआत मजबूती के साथ हो सकती है। दरअसल सुबह के कारोबार में गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) करीब सवा 7 बजे 76.50 अंक या 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 24955.50 पर है।

    वहीं शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में भी मजबूती आई थी। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones) 846.24 अंक या 1.89% बढ़कर 45,631.74 पर पहुंचा। इसने 4 दिसंबर 2024 को अपने सबसे हालिया रिकॉर्ड क्लोज लेवल को पार कर लिया। एसएंडपी 500 (S&P 500 ) 96.74 अंक या 1.52% बढ़कर 6,466.91 पर और नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 396.22 अंक या 1.88% बढ़कर 21,496.54 पर पहुंच गया।

    एशियाई बाजारों से मिल रहे पॉजिटिव संकेत

    भारतीय शेयर बाजार को एशियाई बाजारों से भी पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 294.89 पॉइंट्स या 0.69 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 42,928.18 पर है, जबकि हॉन्ग-कॉन्ग का Hang Seng Index 333.86 अंक या 1.32 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 25,673 पर है।

    साउथ कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 21.39 पॉइंट्स या 0.68 फीसदी बढ़कर 3,190.12 पर और चीन का एसएसई कंपोजिट (SSE Composite Index) 32.06 अंक या 0.84 फीसदी चढ़कर 3,857.82 पर है।

    ये भी पढ़ें - जल्द प्राइवेट हो सकता है ये सरकारी बैंक ! SEBI के फैसले से LIC के लिए हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ

    शेयर बाजार के लिए कौन से फैक्टर अहम

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की जैक्सन होल स्पीच में फेड की सितंबर की बैठक में ब्याज दर में कटौती का संकेत दिया गया है। वहीं जानकारों के अनुसार निफ्टी 50 ने डेली चार्ट पर ईवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, जिसे आमतौर पर मंदी के उलट संकेत के रूप में देखा जाता है। यानी ये तेजी का संकेत है।

    खबरें और भी

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)