सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हो गया कमाल! सिर्फ 5 दिनों में 57% तक रिटर्न, इन 5 Penny Stocks ने पिछले हफ्ते काटा गदर

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 04:11 PM (IST)

    पिछले हफ्ते शेयर बाजार (Stock Market Last Week) में गिरावट आई सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों गिरे। फिर भी कुछ माइक्रो कैप शेयरों ने निवेशको ...और पढ़ें

    इन 5 शेयरों ने पिछले हफ्ते दिया 57 फीसदी तक रिटर्न
    इन 5 शेयरों ने पिछले हफ्ते दिया 57 फीसदी तक रिटर्न

    नई दिल्ली। पिछले हफ्ते शेयर बाजार (Stock Market Last Week) में गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 742.74 अंक या 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,757.73 पर और निफ्टी (Nifty 50) 181.45 अंक या 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,968.40 पर बंद हुआ। मगर फिर भी 5 ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने निवेशकों को मालामाल कर दिया। ये 5 शेयर 5 दिन में ही करीब 57 फीसदी तक रिटर्न देने में कामयाब रहे। पर ध्यान रहे कि ये शेयर माइक्रो कैप हैं, जिनकी मार्केट कैपिटल बहुत कम है। इन शेयरों में जोखिम भी अधिक होता है। आगे जानिए बीते हफ्ते के टॉप 5 शेयरों की डिटेल।

    ये भी पढ़ें - IPO News: अगले हफ्ते खुलेंगे 11 नए IPO, पैसा लगाने के लिए रहें तैयार, चेक करें किसका GMP मचा रहा धमाल

    Viji Finance Share Price

    विजी फाइनेंस का शेयर पिछले हफ्ते BSE पर 2.39 रु से 3.75 पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 56.90 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये शेयर 0.62 रु या 19.81 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3.75 रु पर बंद हुआ। 3.75 रु के रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल सिर्फ 54.29 करोड़ रु है।

    Kalpa Commercial Share Price

    कल्प कमर्शियल का शेयर 3.92 रु से 5.73 पर पहुंच गया और निवेशकों को 46.17 फीसदी रिटर्न दिया। बीते शुक्रवार को ये 0.27 रु या 4.95 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5.73 रु पर बंद हुआ। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 5.87 करोड़ रु है।

    Soma Textiles Share Price

    सोमा टेक्सटाइल्स का शेयर 64.81 रु से 90.57 पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 39.75 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये शेयर 4.31 रु या 5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 90.54 रु पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल सिर्फ 299.08 करोड़ रु है।

    खबरें और भी

    Gagan Gases Share Price

    गगन गैसेज का शेयर बीते हफ्ते 22 रु से 30.56 पर पहुंचा और 38.91 फीसदी रिटर्न दिया। शुक्रवार को ये शेयर 3.39 रु या 9.99 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 30.56 रु पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल सिर्फ 13.81 करोड़ रु है।

    Mishka Exim Share Price

    मिश्का एग्जिम का शेयर बीते हफ्ते 28.40 रु से 39.09 पर पहुंचा और इससे निवेशकों को 37.64 फीसदी फायदा हुआ। शुक्रवार को ये शेयर 5.52 रु या 16.44 फीसदी की उछाल के साथ 39.09 रु पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 56.49 करोड़ रु है।

    "शेयर बाजार से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर : यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)