रिन्यूएबल सेक्टर में तहलका मचाएगी Suzlon! बैटरी स्टोरेज में एंट्री और 10 GW सेल्स का लक्ष्य तय; शेयर में आएगी तेजी?
सुजलॉन एनर्जी ने अपने कारोबार के विस्तार और एक पूर्ण रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस कंपनी बनने की योजना की घोषणा की है। कंपनी बैटरी स्टोरेज जैसे नए व्यवसा ...और पढ़ें

आज सुजलॉन के शेयर पर रहेगी नजर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। देश में रिन्यूएबल एनर्जी की जितनी कंपनियां हैं, उनमें से सुजलॉन पर निवेशकों की नजर ज्यादा रहती है। अब सुजलॉन एनर्जी से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल सुजलॉन ने अपने बिजनेस विस्तार से जुड़े प्लान का एलान किया है। विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी सुजलॉन ने बुधवार को अपने कारोबार में डायवर्सिफिकेशन लाने का एलान किया, जिसका मकसद एक फुली डेवलप्ड रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस कंपनी बनना है। क्या है कंपनी का पूरा प्लान, आइए जानते हैं।
कई नए बिजनेसों में एंट्री की तैयारी
सुजलॉन ने एक बयान में कहा कि कंपनी अब बैटरी स्टोरेज समेत कई नए बिजनेसों में एंट्री करेगी। इसके साथ ही यह एक इंटीग्रेटेड को-डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म भी शुरू करेगी, जिसके जरिए रिन्यूएबल एनर्जी की संभावनाओं को बड़े पैमाने पर एग्जीक्यूशन-रेडी प्रोजेक्ट्स में बदला जाएगा। इस प्लेटफॉर्म को कंपनी ने ‘आरई डेवको’ नाम दिया है।
1200 करोड़ रुपये के निवेश का प्लान
सुजलॉन के अधिकारियों ने बताया कि केवल इस 'डेवको' यूनिट में वित्त वर्ष 2026-27 में 500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसके अलावा अन्य व्यवसाय क्षेत्रों में भी 600 से 700 करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर किया जाएगा।
तैयार किया 5 सालों का टार्गेट
सुजलॉन ने बुधवार को अपने अगले पांच सालों के लक्ष्य का भी खुलासा किया। इसके तहत कंपनी का टार्गेट है कि इसकी वार्षिक नवीकरणीय ऊर्जा बिक्री चार गुना बढ़कर 10 गीगावाट तक पहुंच जाए और साल 2031 तक उसकी ऑर्डर बुक 15 गीगावाट तक बढ़े।
सुजलॉन के वाइस चेयरमैन गिरिश तांती ने कहा, “जैसे-जैसे दुनिया इलेक्ट्रिफिकेशन के बड़े दौर में प्रवेश कर रही है, सुजलॉन 2.0 ग्राहकों और देशों के साथ मिलकर ऊर्जा परिवर्तन को गति देने के लिए तैयार है।”
खबरें और भी
एसेट मैनेजमेंट सेवाओं का विस्तार करेगी
Suzlon अपने इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) बिजनेस को भी बढ़ाने की योजना बना रहा है, ताकि वह इंटीग्रेटेड विंड, सोलर और स्टोरेज प्रोजेक्ट्स दे सके। साथ ही, वह विंड, सोलर, हाइब्रिड और मल्टी-ब्रांड रिन्यूएबल पोर्टफोलियो में अपनी एसेट मैनेजमेंट सेवाओं का भी विस्तार करेगी।
अपने टेक्नोलॉजी बिजनेस के तहत, Suzlon इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी समाधान देने की योजना बना रहा है, जिसमें विंड, सोलर, बैटरी स्टोरेज और एनर्जी मैनेजमेंट सेवाएं शामिल होंगी। तांती ने आगे कहा कि जहाँ एक ओर विंड एनर्जी कंपनी का मुख्य बिजनेस बनी रहेगी, वहीं सोलर के क्षेत्र में वह इकोसिस्टम पार्टनरशिप के जरिए 'एसेट-लाइट' रणनीति अपनाएगी।
शेयर पर रहेगी नजर
सुजलॉन द्वारा नए बिजनेस प्लान पेश किए जाने के बाद आज इसका शेयर फोकस में रहेगा। कल बुधवार 3 जून को कंपनी का शेयर 0.28 रुपये या 0.15 फीसदी फिसलकर 54.38 रुपये पर बंद हुआ।
ये भी पढ़ें - शेयर बाजार में हो सकती है सुस्त शुरुआत, गिफ्ट निफ्टी में हल्की गिरावट; सुजलॉन, NBCC और लेंसकार्ट समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)