सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Suzlon के S144 मॉडल ने रच दिया इतिहास, मिला 200 मेगावाट का नया विंड एनर्जी ऑर्डर; कभी ₹1.73 पर था शेयर

Published: Tue, 08 Sep 2026 11:15 AM (IST)

सुजलॉन एनर्जी को अयाना रिन्यूएबल पावर से मध्य प्रदेश में 200 मेगावाट का विंड एनर्जी प्रोजेक्ट मिला है। इस ऑर्डर ...और पढ़ें

सुजलॉन को मिला नया ऑर्डर

सुजलॉन को मिला नया ऑर्डर

HighLights

  1. सुजलॉन को अयाना रिन्यूएबल पावर से 200 मेगावाट का ऑर्डर मिला

  2. मध्य प्रदेश के लिंबावास में स्थापित होगा यह विंड एनर्जी प्रोजेक्ट

  3. S144 विंड टर्बाइन मॉडल ने 10 गीगावाट बिक्री का आंकड़ा छुआ

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की प्रमुख कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी को 'अयाना रिन्यूएबल पावर' (Ayana Renewable Power) से 200 मेगावाट (MW) का अपना पहला विंड एनर्जी ऑर्डर हासिल हुआ है।
इस अहम ऑर्डर के साथ ही सुजलॉन के फ्लैगशिप S144 विंड टर्बाइन मॉडल ने कुल बिक्री में 10 गीगावाट (GW) का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार कर लिया है।

मध्य प्रदेश में तैयार होगा प्रोजेक्ट

सुजलॉन को जो नया प्रोजेक्ट मिला है, वो मध्य प्रदेश के लिंबावास में लगया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत सुजलॉन अपने S144 मॉडल के 64 विंड टर्बाइन लगाएगी, जिनमें से हर एक की क्षमता 3.15 मेगावाट होगी। इससे बनने वाली बिजली को मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MPPCL) के स्टेट ग्रिड से जोड़ा जाएगा।

एंड-टू-एंड सॉल्यूशन प्रोवाइड करेगी सुजलॉन

सुजलॉन इस प्रोजेक्ट के लिए टर्बाइन की सप्लाई के अलावा ईपीसी (Engineering, Procurement, and Construction) पार्टनर के रूप में भी काम करेगी। इसमें भूमि अधिग्रहण और साइट की तैयारी, पूलिंग सबस्टेशन और हाई वोल्टेज (EHV) लाइनों को बनाना और प्रोजेक्ट की कमीशनिंग, ऑपरेशन और मैंटेनेंस सर्विसेज शामिल हैं।

'दो राज्यों में चार बड़े विंड ऑर्डर मिले'

इस मौके पर सुजलॉन के वाइस चेयरमैन और को-फाउंडर गिरीश तांती ने इस साझेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "अयाना रिन्यूएबल पावर के साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है। मध्य प्रदेश में विंड एनर्जी की अपार संभावनाएं हैं और यह प्रोजेक्ट राज्य की विकास यात्रा में अहम भूमिका निभाएगा।"
वहीं, सुजलॉन के सीईओ अजय कपूर ने कहा, "हमारी एंड-टू-एंड क्षमताओं और इंटीग्रेटेड अप्रोच के कारण हम कम समय में दो राज्यों में चार बड़े विंड ऑर्डर हासिल करने में सफल रहे हैं।"

कितना बड़ा है सुजलॉन का नेटवर्क?

सुजलॉन 17 देशों में 22 गीगावाट से अधिक इंस्टॉल्ड कैपेसिटी के साथ एक ग्लोबल कंपनी है। वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी का रेवेन्यू 1.75 बिलियन डॉलर से अधिक रहा और कंपनी की मार्केट कैपिटल करीब 62500 करोड़ रुपये है।

शेयर का क्या है हाल?

  • आज 11 बजे BSE पर सुजलॉन का शेयर 0.22 फीसदी गिरकर 45.42 रुपये पर है
  • बीते 5 दिन में ये 0.53 फीसदी नीचे आया है
  • 1 महीने में ये शेयर 4.76 फीसदी और 3 महीनों में करीब 18 फीसदी गिरा है
  • मार्च 2020 में ये शेयर 1.73 रुपये पर पहुंच गया था

ये भी पढ़ें - Stock Market Opening: शेयर बाजार में कमजोरी, तेल के दाम और ग्लोबल टेंशन का असर; इन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)