Suzlon Share Target: 20 साल बाद यूरोप में वापसी से बढ़ेगी सुजलॉन की ताकत, 42% रिकवरी के बाद अभी और दौड़ लगाएगा शेयर
Suzlon Share Target: सुजलॉन एनर्जी के शेयर में यूरोपीय बाजार में फिर से प्रवेश की योजना के कारण तेजी देखी गई है। कंपनी ने Bluesky टर्बाइन प्लेटफॉर्म ल ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। बुधवार को करीब पौने 2 बजे सुजलॉन एनर्जी का शेयर (Suzlon Energy Share Price Today) BSE पर 1.15 रुपये या 2.17 फीसदी की मजबूती के साथ 54.24 रुपये पर है। बता दें कि इसके पिछले 52 हफ्तों का लो लेवल 38.17 रुपये रहा है। यानी इस शेयर ने अपने 52 हफ्तों के लो लेवल से 42 फीसदी से अधिक की रिकवरी कर ली है।
जहां तक आज कंपनी के शेयर में तेजी का सवाल है तो इसके पीछे भी एक खास वजह है, जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि फ्यूचर में सुजलॉन के शेयर में और तेजी आ सकती है।
यूरोपीय बाजार में फिर से एंट्री की तैयारी
सुजलॉन ने Bluesky टर्बाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च करके यूरोपीय बाजार में फिर से उतरने की योजना का एलान कर दिया है। बता दें कि स्पेन के मैड्रिड में आयोजित WindEurope 2026 में, Suzlon ने Blue Sky S175 (~5 MW क्लास) और Blue Sky S163 (~6.3 MW क्लास) को पेश किया।
इन्हें अंतरराष्ट्रीय हवा के पैटर्न के हिसाब से डिजाइन किया गया है, जहाँ अक्सर हवा की गति अधिक होती है और रोटर, भारत के लिए बने आम उत्पादों की तुलना में बड़े होते हैं। इन्हें रीपावरिंग के लिए भी ऑप्टिमाइज किया गया है।
ये है कंपनी की प्लानिंग
इन नई टर्बाइनों के जरिए, Blue Sky का लक्ष्य यूरोप में 20 गीगावाट की रीपावरिंग के मौकों का फायदा उठाना है। इसके लिए ये अपने 600 मेगावाट से ज्यादा के मौजूदा पोर्टफोलियो का इस्तेमाल करेगी। वहीं दूसरी तरफ, यह Suzlon के लिए यूरोपीय बाजार में एक अहम वापसी है।
इससे पहले कंपनी ने Hansen Transmissions और REpower Systems AG के अधिग्रहण के जरिए इस क्षेत्र में काम किया था।
2010 से 2014 के बीच, जब सुजलॉन की यूरोपीय बाजार क्षमता अपने चरम पर थी, तब इसका यूरोपीय रेवेन्यू बहुत अहम हुआ करता था। अपने पीक वर्षों में यह कंपनी के कुल रेवेन्यू का लगभग 20-30% हिस्सा होता था।
Suzlon के शेयर का टार्गेट
इस बीच बताते चलें कि ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने Suzlon Energy को 'Buy' रेटिंग दी है। साथ ही इसका टार्गेट प्राइस 64 रुपये है। इसका मतलब है कि मौजूदा स्तर से इसमें 18% की बढ़त की गुंजाइश है। JM Financial का मानना है कि मजबूत ऑपरेटिंग लेवरेज के चलते, अधिक डिस्पैच की वजह से Suzlon का रेवेन्यू साल-दर-साल (YoY) 51% तक बढ़ सकता है।
खबरें और भी
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)