सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TATA की इस कंपनी ने इतिहास में पहली बार किया डिविडेंड का एलान, जानें इस डेट से पहले खरीदने पर कितनी होगी कमाई

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 08:40 AM (IST)

    टाटा कैपिटल ने इतिहास में पहली बार प्रति शेयर 0.57 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है, जिसकी रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं हुई है। कंपनी ने अपने मजबूत वित्तीय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। टाटा कैपिटल (Tata Capital Share Price) ने डिविडेंड का एलान कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने नतीजे भी घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने एक्सचेंज में दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी हर शेयर पर 0.57 रुपये का अपना पहला डिवडेंड देने जा रही है।

    कब है रिकॉर्ड?

    डिविडेंड (Dividend Stock) की रिकॉर्ड डेट की घोषणा होना अभी बाकी है। आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों के अनुमोदन के बाद डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा, यह जानकारी दाखिल करते हुए दी गई है।

    कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के 1,256 करोड़ रुपये के मुकाबले 19.5% की क्रमिक बढ़ोतरी के साथ 1,502 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की कुल आय में पिछली तिमाही के 7,979 करोड़ रुपये की तुलना में 2.3% की तिमाही-दर-तिमाही बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 8.162 करोड़ रुपये हो गई।

    टाटा कैपिटल के वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही का कैसा रहा रिजल्ट

    कंपनी का मुनाफा 19.5% बढ़कर 1,502 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 1,256 करोड़ रुपये था। कुल आय में 2.3% की बढ़ोतरी हुई और यह 7,979 करोड़ रुपये के मुकाबले 8,162 करोड़ रुपये रही। टाटा कैपिटल ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में समेकित कुल आय में 12.2% की वार्षिक बढ़ोतरी दर्ज की, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के 7,111.18 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,978.85 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध लाभ में भी 20.4% की वार्षिक बढ़ोतरी दर्ज की गई और वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में यह 1,264.74 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में यह 1,050.37 करोड़ रुपये था। टाटा कैपिटल के शेयर की कीमत में 0.49% की तेजी देखी गई और यह 339 रुपये पर बंद हुआ।

    खबरें और भी

    टाटा कैपिटल एक प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है और टाटा संस की सहायक कंपनी है। यह रिटेल, कॉर्पोरेट और इस्टीट्यूशनल ग्राहकों को फाइनेंस की सुविधा प्रदान करती है।

    ये भी पढ़ें - गडकरी के E100 प्लान से चीनी शेयरों में उछाल, इथेनॉल ब्लेंडिंग से मिलेगा फायदा; फ्यूचर में और आएगी तेजी?

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट पर आधारित है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)