सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Capital IPO अलॉटमेंट मिला या नहीं, कैसे करें चेक; लिस्टिंग के दिन कितना हो सकता है Share प्राइस

    Updated: Fri, 10 Oct 2025 09:18 AM (IST)

    टाटा कैपिटल आईपीओ (Tata Capital IPO) 8 अक्टूबर को बंद हुआ। इस आईपीओ को लेने के लिए 65,12,30,648 सब्सक्रिप्शन के आवेदन आए हैं। इसका सब्सक्रिप्शन कल बंद ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. टाटा कैपिटल आईपीओ 8 अक्टूबर को बंद।

    2. सब्सक्रिप्शन दो गुना हुआ।

    3. आवंटन में देरी क्या कारण होते हैं?

    नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत से ही निवेशक टाटा कैपिटल आईपीओ का इंतजार कर रहे थे। ये आईपीओ 6 अक्टूबर को खुलकर 8 अक्टूबर को बंद हुआ है। 8 अक्टूबर को टाटा कैपिटल आईपीओ में अप्लाई करने का आखिरी दिन था। अब सभी निवेशक अलॉटमेंट का इंतजार कर रहे हैं। चलिए सबसे पहले जानते हैं कि आप अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं। 

    कैसे करें चेक?

    NSE में कैसे करें चेक?

    स्टेप 1- सबसे पहले आपको एनएसई की वेबसाइट पर जाना होगा।

    स्टेप 2- फिर यहां आईपीओ अलॉटमेंट वेरिफिकेशन वाले ऑप्शन पर जाए। 

    स्टेप 3- इसके बाद Equity & SME IPO bid का चयन कर, डिटेल्स दर्ज करें।

    स्टेप 4- फिर सिम्बल में आपको Tata Capital IPO  का नाम चुना होगा।

    स्टेप 5- अंत में आपको अपना पैन नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।

    स्टेप 6- इसके बाद आपके स्क्रीन के सामने आईपीओ से जुड़ा स्टेटस आ जाएगा।

    BSE पर कैसे करें चेक?

    NSE के अलावा आप बीएसई (Bombay Stock Exchange) में जाकर भी अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

    स्टेप 1- सबसे पहले बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

    स्टेप 2- यहां आपको Investors वाले सेक्शन पर जाना होगा।

    स्टेप 3- इसके बाद यहां से आपको Status of Issue Application का चयन करना होगा।

    स्टेप 4- फिर इश्यू के बारे में सही जानकारी का चयन करें।

    स्टेप 5- अंत में पैन नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर, अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

    अलॉटमेंट के साथ निवेशकों को लिस्टिंग का बेसब्री से इतंजार है। आइए जानते हैं कि टाटा कैपिटल आईपीओ कितने पर लिस्ट हो सकता है। 

    Tata Capital Share Price: कितने पर होगी लिस्टिंग?

    हमने इसके शेयर प्राइस का अनुमान जीएमपी से लगाया है। आज 10 अक्टूबर को टाटा कैपिटल आईपीओ का जीएमपी 6.5 रुपये चल रहा है। इसका इश्यू प्राइस 326 है। जीएमपी के हिसाब से इसकी लिस्टिंग 332.5 रुपये में हो सकती है। हालांकि ये भी अनुमान ही है।