टाटा ग्रुप के इस इकलौते शेयर में आई तूफानी तेजी, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट तो 16 फीसदी भागा, 270 रुपये है कीमत
शेयर बाजार में तेजी के बीच टाटा ग्रुप की कंपनी रैलीज इंडिया के शेयरों में 16% से ज्यादा उछाल आया है। दरअसल, तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद HSBC ने स्टॉ ...और पढ़ें
-1769068123280_m.webp)
HighLights
रैलीज इंडिया के शेयरों में 16% से अधिक की तेजी।
HSBC ने स्टॉक को 'BUY' रेटिंग दी, लक्ष्य ₹300।
तीसरी तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद उछाल।
नई दिल्ली। शेयर बाजार में दो दिन की बड़ी गिरावट के बाद 22 जनवरी को तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। मार्केट में जारी इस तेजी के बीच टाटा ग्रुप की एक कंपनी के शेयरों ने जबरदस्त बढ़त दिखाई है। दरअसल, रैलीज इंडिया (Rallis India shares) के शेयरों में तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद 16 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ गई है। यह टाटा ग्रुप की कंपनी है जो एग्रो केमिकल बनाने का काम करती है।
रैलीज इंडिया के शेयर 22 जनवरी को सुबह 246.75 रुपये पर खुले और इंट्रा डे में 275.50 रुपये का हाई लगा दिया। इस कंपनी ने 21 जनवरी को अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए थे।
Rallis India के शेयरों पर टारगेट प्राइस
रैलीज इंडिया लिमिटेड के शेयरों में 16% की यह तेजी तीसरी तिमाही के नतीजों और उस पर ब्रोकरेज फर्म की कमेंट्री के बाद आई है। दरअसल, HSBC ने कंपनी के Q3 अर्निंग परफॉर्मेंस के बाद स्टॉक को अपग्रेड किया।
ब्रोकरेज फर्म HSBC ने रैलीस इंडिया के शेयरों पर 'BUY' रेटिंग दी है और इसका प्राइस टारगेट बढ़ाकर ₹300 प्रति शेयर कर दिया है, जिसका मतलब है कि पिछले क्लोज से इसमें करीब 27% की बढ़ोतरी की संभावना है।
Rallis India के शेयरों का प्रदर्शन
रैलीज इंडिया के शेयरों में पिछले 6 महीनों से गिरावट का सिलसिला देखने को मिला। जुलाई-अगस्त 2025 से इस कंपनी के शेयरों में मंदी की शुरुआत हुई। उस समय रैलीज इंडिया के शेयरों की कीमत 385 रुपये थी और अब भाव 270 रुपये है। 6 महीने में रैलीज इंडिया के शेयरों ने 25 फीसदी नेगेटिव रिटर्न दिया है, जबकि पिछले एक साल में शेयर 8 फीसदी तक चढ़े हैं।
ये भी पढ़ें- 7% की तेजी के बाद धड़ाम से गिरे Zomato के शेयर, दीपिंदर गोयल के इस्तीफे का असर! ब्रोकरेज फर्म ने दिए नए टारगेट
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)