टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयर में 13% की बंपर उछाल, एन चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल पर नई अपडेट से मिला सपोर्ट
टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयर (Tata Investment Share Price) में आज 13% की तेजी देखी गई, जो 727.40 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह उछाल टाटा संस द्वारा ...और पढ़ें

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन का शेयर 13 फीसदी उछला

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। आज गुरुवार को टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन का शेयर (Tata Investment Corporation Share Price) BSE पर 13% तक की बढ़त के साथ 727.40 रुपये के हाई तक पहुंचा। दरअसल अगले हफ्ते टाटा संस का बोर्ड एन चंद्रशेखरन को तीसरे कार्यकाल के लिए एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में फिर से नियुक्त करने की मंजूरी देगा, जिसके बाद एक असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में इस फैसले पर मुहर लगेगी। इस कदम को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि टाटा संस के पास टाटा इन्वेस्टमेंट में बहुमत हिस्सेदारी है।
इसी खबर के सामने आने के बाद आज टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयर में शानदार तेजी आई है। करीब पौने 12 बजे ये बीएसई पर 65.30 रुपये या 10.14 फीसदी की तेजी के साथ 709.35 रुपये पर है।
नियमों में किया जा रहा बदलाव
NSE डेटा के अनुसार दिसंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, टाटा संस के पास टाटा इन्वेस्टमेंट की 68.51% हिस्सेदारी है। Q3 में, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प के रिटेल शेयरहोल्डर की संख्या 1.57 लाख से बढ़कर 2.35 लाख हो गई, जो 0.78 लाख की बढ़ोतरी है।
चंद्रशेखरन की पुन: नियुक्ति का प्रस्ताव 65 साल की उम्र के बाद नॉन-एग्जीक्यूटिव भूमिकाओं पर लागू रिटायरमेंट पॉलिसी में एक छूट है। 2016 में भी इसी तरह की छूट दी गई थी जब रतन टाटा ने साइरस मिस्त्री की जगह चेयरमैन का पद संभाला था।
टाटा ट्रस्ट्स ने पहले ही दे दी मंजूरी
टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी के मेजोरिटी शेयरहोल्डर, टाटा ट्रस्ट्स ने पिछले साल अक्टूबर में चंद्रशेखरन को एग्जीक्यूटिव भूमिका में फिर से नियुक्त करने के लिए एकमत से प्रस्ताव पास किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का टॉप मैनेजमेंट अगले हफ्ते टाटा संस बोर्ड के सामने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पिवट पर एक प्रेजेंटेशन देगा।
टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयर का परफॉर्मेंस
- मौजूदा भाव के आधार पर टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयर ने बीते 5 दिनों में 12 फीसदी की छलांग लगाई है
- एक महीने में ये 8.75 फीसदी उछला है
- 6 महीनों में इसका रेट सिर्फ 2.6 फीसदी ऊपर गया है
- 1 साल में इसने 19.2 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है
ये भी पढ़ें - मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी के जरिए उधार लेकर कर रहे ट्रेडिंग, तो हो जाएं सावधान; नितिन कामथ ने बताया क्या है इसका नुकसान
खबरें और भी
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)