सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में Layoff के बाद TCS का यूके में 5000 नौकरियां देने का प्लान, जिस AI ने छीनी जॉब उसी के लिए हायरिंग

Published: Mon, 07 Sep 2026 03:03 PM (IST)

TCS ने भारत में AI के कारण हुई छंटनी के बाद यूके में 5,000 नई नौकरियां देने की घोषणा की ...और पढ़ें

भारत में छंटनी के बाद TCS का यूके में 5000 AI नौकरियां देने का ऐलान

भारत में छंटनी के बाद TCS का यूके में 5000 AI नौकरियां देने का ऐलान

HighLights

  1. TCS यूके में 5,000 AI-आधारित नौकरियां पैदा करेगी।

  2. लंदन में नया AI क्रिएटिव इंजीनियरिंग स्टूडियो स्थापित किया गया।

  3. भारत में AI के कारण हुई छंटनी के बाद यह घोषणा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। IT सेक्टर में जिस कदर छंटनी (Layoffs) हुई है वह किसी से छुपी नहीं है। इसमें टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS Layoff In India) भी पीछे नहीं रही। IT दिग्गज TCS ने भी जमकर छंटनी की। लोगों को नौकरी जाने की वजह कुछ और नहीं बल्कि AI सामने आया। ऐसे में अब एक हैरान करने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल जिस AI की वजह से टाटा की कंपनी ने भारत के कर्मचारियों को नौकरी से निकाला और उसी AI के काम के लिए कंपनी यूके में भर्ती करने वाली है।

टीसीएस ने सोमवार, 7 सितंबर को लंदन में एक AI-बेस्ड क्रिएटिव इंजीनियरिंग स्टूडियो शुरू करने की घोषणा की। कंपनी की योजना यूनाइटेड किंगडम में 5,000 नौकरियां पैदा करने की है।

ग्लोबल रिसर्च और कंसल्टिंग फर्म, एवरेस्ट ग्रुप के पार्टनर नीतीश मित्तल ने कहा, "लंदन स्टूडियो यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड में TCS के लगातार निवेश का हिस्सा है। इसमें अगले तीन सालों में इस क्षेत्र में 5,000 नई नौकरियां पैदा करने का वादा भी शामिल है।"

मित्तल ने कहा कि TCS का लंदन स्टूडियो कंपनी की टैलेंट स्ट्रैटेजी में बदलाव को दिखाता है। AI ने इंडस्ट्री के कामकाज और क्लाइंट की ज़रूरतों को बदल दिया है। यह स्टूडियो क्रिएटिव, बिज़नेस और टेक्नोलॉजी में माहिर अलग-अलग क्षेत्रों के टैलेंट को एक साथ लाता है ताकि क्लाइंट बदलाव के हिसाब से ढल सकें और नए मौकों का फ़ायदा उठा सकें।

बयान के अनुसार, लंदन स्टूडियो 4,500 वर्ग फुट में फैला है और इसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि क्लाइंट AI-बेस्ड क्रिएटिव इंजीनियरिंग क्षमताओं का इस्तेमाल कर सकें।

TCS UK और आयरलैंड के हेड विनय सिंघवी ने कहा कि दोनों देश कंपनी के लिए अहम मार्केट हैं और यह स्टूडियो AI-बेस्ड क्रिएटिव टेक्नोलॉजी में TCS की लीडरशिप की प्रतिबद्धता को दिखाता है। सिंघवी ने UK के टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम पर भी भरोसा जताया।

यह कंपनी के 2025 में न्यूयॉर्क स्टूडियो के लॉन्च के बाद आया है और TCS इंटरैक्टिव के विस्तार के तौर पर काम करेगा। TCS इंटरैक्टिव, TCS का डिजिटल डिज़ाइन, मार्केटिंग और अनुभव-आधारित ट्रांसफॉर्मेशन वाला हिस्सा है।

यह भी पढ़ें- आईटी शेयरों ने किया निवेशकों को निराश! 1 साल में 13% गिरा Nifty IT, आखिर कब खत्म होगा दबाव?

TCS इंटरैक्टिव के प्रेसिडेंट कमल भदाडा ने कहा, "हमारा विज़न AI-बेस्ड अप्रोच के साथ स्ट्रैटेजी, प्रोडक्ट डिज़ाइन, इंजीनियरिंग और इनसाइट्स को मिलाकर अपने क्लाइंट को विकास के नए मौके खोजने में मदद करना है।"

भदाडा ने कहा कि लंदन स्टूडियो एक ग्लोबल नेटवर्क के केंद्र में है जो UK के क्लाइंट को दुनिया भर की टीमों से जोड़ता है ताकि नए अनुभव बनाए जा सकें, टेक्नोलॉजी को अपनाने को बढ़ावा दिया जा सके और इनसाइट्स के ज़रिए विकास में मदद की जा सके।

टीसीएस शेयर इस साल 29.82% टूटा

TCS की इस घोषणा के बाद भारतीय स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर 1.72% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयर इस साल अब तक 30 फीसदी तक टूट चुके हैं। फिलहाल TCS शेयर की कीमत 2,265 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 8,19,461 करोड़ रुपये है।