सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Multibagger Stock: 5 साल पहले 38 रुपये के इस शेयर ने 34 गुना किया पैसा, 1 लाख के बने 34 लाख रुपये

    Updated: Tue, 26 May 2026 06:40 PM (IST)

    टी डी पावर सिस्टम्स (TDPS) के शेयर ने निवेशकों को 5 साल में 34 गुना रिटर्न दिया है, जिससे 1 लाख रुपये का निवेश 34 लाख रुपये में बदल गया। कंपनी AC जनरे ...और पढ़ें

    टी डी पावर सिस्टम्स ने 5 साल में 34 गुना रिटर्न दिया

    टी डी पावर सिस्टम्स ने 5 साल में 34 गुना रिटर्न दिया

    HighLights

    1. टी डी पावर सिस्टम्स ने 5 साल में 34 गुना रिटर्न दिया।

    2. शेयर की कीमत 38 रुपये से बढ़कर 1300 रुपये हुई।

    3. कंपनी AC जनरेटर और इलेक्ट्रिक मोटरों की वैश्विक निर्माता है।

    नई दिल्ली। स्टॉक मार्केट में निवेशक उन शेयरों की तलाश में रहते हैं, जो आगे चलकर मल्टीबैगर शेयर (Multibagger Share) साबित हो सकते हैं। लेकिन हमें ऐसे शेयरों के बारे में तब सुनने को मिलता है जब वह मल्टीबैगर रिटर्न दे चुके होते हैं। एक ऐसा ही शेयर जिसने अपने निवेशकों को 5 साल में 34 गुना रिटर्न दिया। यानी सिर्फ 5 साल में आपका पैसा 34 गुना हो गया।

    जरा सोचिए अगर यही शेयर आपको 5 साल पहले मिल जाता और आप इसमें निवेश कर दिए होते तो आज आपके निवेश की कीमत कितनी हो गई होती। आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन सी कंपनी है, जिसने रिटर्न देकर निवेशकों की झोली भर दी।

    5 साल में 1 लाख के बना दिए 34 लाख

    इस शेयर का नाम है टी डी पावर सिस्टम (TD Power Systems Ltd)। इसके शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया है। आज 5 साल पहले 28 मई 2021 को इसके एक शेयर की कीमत 38.75 रुपये थी। लेकिन आज इसकी कीमत 1300 रुपये के ऊपर जा चुकी है। मंगलवार को यह स्टॉक 5.10% बढ़कर 1368 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

    अगर आपने 5 साल पहले टी डी पावर में 2.5 लाख रुपये लगाए होते तो आज उस निवेश की कीमत 85 लाख रुपये होती। वहीं, अगर आपने 10 लाख का निवेश किया होता तो आज यह 3 करोड़ 40 लाख रुपये हो गए होते। यह शेयर निवेशकों के लिए Multibagger Stock साबित हुआ है।

    खबरें और भी

    td power systems ltd share price

    क्या करती है TD Power Systems?

    TD Power Systems Ltd (TDPS) AC जनरेटर और इलेक्ट्रिक मोटरों का एक प्रमुख वैश्विक निर्माता है। यह कंपनी विभिन्न उद्योगों, जिनमें रिन्यूबल एनर्जी, डेटा केंद्र और औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैंको स्टीम, गैस, हाइड्रो और डीजल टरबाइन के लिए जनरेटर बनाकर सेवा प्रदान करती है।

    यह भी पढ़ें- Adani Power का बड़ा दांव, JP Power में गिरवी रखे 1302698031 शेयर; NCLT के आदेश के बाद हुआ बड़ा बदलाव

    यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।