सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हर शेयर पर 100 रुपये कमाने का मौका, सिर्फ 7 दिन करना होगा इंतजार, जानिए मोतीलाल ओसवाल का धांसू ट्रेडिंग आइडिया

Published: Thu, 14 Aug 2025 03:49 PM (GMT+05:30)

Motilal Oswal Buy Call लॉरसलैब के शेयरों की मौजूदा कीमत 860 रुपये है और मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉपलॉस के साथ ...और पढ़ें

ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस फार्मा शेयर में ब्रेकआउट आया है।
ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस फार्मा शेयर में ब्रेकआउट आया है।

नई दिल्ली। फार्मा सेक्टर की एक दिग्गज कंपनी के शेयरों पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने दांव लगाने की सलाह दी है। खास बात है कि एक सप्ताह के अंदर हर शेयर पर निवेशक करीब 100 रुपये कमा सकते हैं। मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में टेक्निकल ट्रेडिंग आइडिया के तौर पर लॉरस लैब के शेयरों को चुना है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि टेक्निकल चार्ट पर इस फार्मा शेयर में ब्रेकआउट आया है।

लॉरसलैब के शेयरों की मौजूदा कीमत 860 रुपये है और मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉपलॉस के साथ एक बड़े टारगेट प्राइस के लिए इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि यह टारगेट एक सप्ताह के अंदर हासिल हो सकता है।

टेक्निकल चार्ट पर शेयरों में ब्रेकआउट

मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में लॉरेस लैब के शेयरों को बतौर टेक्निकल ट्रेडिंग आइडिया पिक चुना है। ब्रोकरेज का मानना है कि इस शेयर ने 20DMA से सपोर्ट लेकर स्ट्रॉन्ग बुलिश कैंडल बनाई है और यह स्टॉक अपट्रेंड में है। प्राइस के साथ-साथ शेयरों में वॉल्युम भी बढ़ रहा है।

टारगेट प्राइस और स्टॉपलॉस

मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के अनुसार, लॉरेसलैब के शेयरों को मौजूदा स्तरों पर 950 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए खरीदा जा सकता है और 815 रुपये का स्टॉपलॉस लगाकर रखें। एक सप्ताह के अंदर शेयरों में यह स्तर देखने को मिल सकते हैं।

लॉरस लैब के शेयरों ने पिछले 6 महीनों में 57 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि एक साल में इस स्टॉक ने 100% रिटर्न देकर निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। लंबी अवधि में यह फार्मा स्टॉक मल्टीबैगर शेयर साबित हुआ है।

क्या है कंपनी का कारोबार

लॉरस लैब 2005 में स्थापित एक रिसर्च बेस्ड फार्मा और जैव प्रौद्योगिकी कंपनी है, जो चुनिंदा एक्टिव फार्मा इंग्रीडियंट (API) का निर्माण करती है और इसके लिए ग्लोबल मार्केट में अग्रणी स्थान रखती है। कंपनी का कुल मार्केट कैप 46333 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें- JSW Cement Share: लिस्ट होते ही धड़ाम हुए सीमेंट कंपनी के शेयर, निवेशकों ने कर ली मुनाफावसूली

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट पर आधारित है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।