सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPO GMP दो दिन में चुपचाप 100% प्रीमियम के पहुंचा पार, अभी से सोमवार को शेयर मार्केट के खुलने का इंतजार कर रहे लोग

Published: Sun, 23 Aug 2026 10:37 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2026 10:41 PM (IST)

टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) IPO का GMP दो दिनों में 100% से अधिक बढ़कर ₹313 हो गया है, जिससे अनुमानित लिस्टिंग ...और पढ़ें

टेम्पसेंस IPO GMP में जबरदस्त उछाल, निवेशकों को सोमवार का इंतजार

टेम्पसेंस IPO GMP में जबरदस्त उछाल, निवेशकों को सोमवार का इंतजार

HighLights

  1. टेम्पसेंस IPO GMP दो दिन में 100% से अधिक।

  2. अनुमानित लिस्टिंग मूल्य ₹613, निवेशकों को बंपर लाभ।

  3. IPO 24 अगस्त को बंद, दूसरे दिन 21.66 गुना सब्सक्राइब।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हम आपको ऐसे IPO के बारे में बता रहे हैं जिसकी बहुत चर्चा हो रही है। इसके पीछे की वजह कुछ और नहीं बल्कि IPO GMP में आया तेज उछाल है। लोग अब सोमवार को शेयर बाजार के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जी हां हम यहां टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) (Tempsens IPO GMP) IPO की बात कर रहे हैं।

कितना है IPO प्राइस बैंड?

टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स IPO 20 अगस्त 2026 को खुला और इस इश्यू का आखिरी दिन सोमवार, 24 अगस्त 2026 है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स IPO का प्राइस बैंड ₹285 से ₹300 प्रति शेयर हैं। कंपनी का टारगेट Tempsens Instruments IPO से 650 करोड़ रुपये जुटाना है। इस 650 करोड़ रुपये में से 555 करोड़ रुपये 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) रूट के लिए रखे गए हैं, जबकि बाकी 95 करोड़ रुपये नए शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे।

Tempsens Instruments IPO GMP में कितना आया उछाल

Tempsens Instruments (India) IPO का GMP 313 रुपये तक पहुंच गया है। यह इसके ₹300.00 के अपर प्राइस बैंड से 613 रुपये अनुमानित लिस्टिंग प्राइस हो गई। यानी हर शेयर पर प्रति शेयर अनुमानित फायदा 104.33% या करीब 313 रुपये का है।

टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स IPO सब्सक्रिप्शन स्टेटस

दूसरे दिन शाम 5:00 बजे तक, पब्लिक इश्यू 21.66 गुना बुक हो चुका था, रिटेल हिस्सा 18.67 गुना सब्सक्राइब हुआ था और NII सेगमेंट 52.98 गुना भर चुका था। QIB हिस्सा 3.31 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

यह भी पढ़ें- Dividend Shares: अगले हफ्ते 53 कंपनियों में डिविडेंड पाने का मौका, हर शेयर पर 214 रुपये की हो सकती है कमाई?

"IPO से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां IPO को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)