सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Motors की धमाकेदार लिस्टिंग, इतने प्रीमियम पर हुई शुरुआत; कितना पहुंचा शेयर प्राइस?

    Updated: Wed, 12 Nov 2025 10:26 AM (IST)

    टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (TMLCV Share Price) की शेयर बाजार में शानदार शुरुआत हुई। यह शेयर अपनी अनुमानित कीमत से 28% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ ...और पढ़ें

    टाटा मोटर्स की शेयर बाजार में हुई शानदार लिस्टिंग

    टाटा मोटर्स की शेयर बाजार में हुई शानदार लिस्टिंग

    HighLights

    1. शेयर बाजार में टाटा मोटर्स की मजबूत शुरुआत

    2. अनुमानित कीमत से 28% प्रीमियम पर लिस्ट

    3. निवेशकों को सिंगल लिस्टिंग से हुआ फायदा

    नई दिल्ली। टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (TMLCV Share Price), जिसे टाटा मोटर्स (Tata Motors) के नाम से जाना जाएगा, के शेयर ने बुधवार को स्टॉक मार्केट में मजबूत शुरुआत की और अपने अनुमानित प्राइस से 28% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ।
    भारत की सबसे बड़ी ट्रक और बस निर्माता कंपनी की सिंगल लिस्टिंग से निवेशकों को फायदा हुआ है।

     

    Tata Motors CV Share Price

    टीएमएलसीवी का शेयर एनएसई पर 335 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो 260.75 रुपये की अनुमानित कीमत से 28.5% अधिक है और बीएसई पर 330.25 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो 26.6% की बढ़त है। यह इस शेयर में निवेशकों की मजबूत रुचि को दर्शाता है।

    346 रुपये का आंकड़ा भी कर लिया पार

    बता दें कि टाटा मोटर्स का शेयर BSE पर 346.75 रुपये तक ऊपर भी गया। हालांकि बाद में इसमें थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग देखी गयी और ये सवा 10 बजे के आस-पास 333 रुपये पर चल रहा है, जो BSE पर लिस्टिंग प्राइस से 2.75 रुपये या 0.83 फीसदी की बढ़ोतरी है।

    ये भी पढ़ें - मोतीलाल ओसवाल के दो पसंदीदा शेयर - KEC International को खरीदने की सलाह, BSE पर क्या कहा?

    पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल कारोबार को किया अलग

    इस साल की शुरुआत में, टाटा मोटर्स ने अपने अलग हुए कमर्शियल व्हीकल कंपनी में शेयर प्राप्त करने के लिए शेयरधारकों की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए 14 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया था। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के पास टाटा मोटर्स के शेयर थे, वे इस स्प्लिट स्कीम के लिए एलिजिबल होंगे। यह विभाजन आधिकारिक तौर पर 1 अक्टूबर से प्रभावी हो चुका है।
    इस स्कीम के तहत टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल कारोबार को अलग-अलग किया है।

    खबरें और भी


    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)