Share Market Highlights: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 790 अंक उछला; निफ्टी 23689 पर बंद
Today Share Market Live Updates: गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 789.74 अंक उछलकर या 1.06 फीसदी बढ़कर 75398.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 277 अंक या 1.18 फीसदी उछलकर 23689.60 के स्तर पर बंद हुआ।

आज शेयर बाजार में दिख रही तेजी
नई दिल्ली। गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 789.74 अंक उछलकर या 1.06 फीसदी बढ़कर 75398.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 277 अंक या 1.18 फीसदी उछलकर 23689.60 के स्तर पर बंद हुआ।
आज गुरुवार को शेयर बाजार (Stock Market Today LIVE Updates) में तेज शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex Today LIVE) 74,608.98 के मुकाबले 339 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 74,947.12 पर खुला है, जबकि निफ्टी (Nifty Today LIVE) ने 23,412.60 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल की तुलना में 118 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 23,530.25 पर शुरुआत की है।
ये भी पढ़ें - कोयला खदानों की बादशाह Coal India की इस कंपनी को सरकार ने किया भंग, ₹2.87 लाख करोड़ के बिजनेस पर बड़ा अपडेट
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Share Market Closed: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 789.74 अंक उछलकर या 1.06 फीसदी बढ़कर 75398.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 277 अंक या 1.18 फीसदी उछलकर 23689.60 के स्तर पर बंद हुआ।
सिप्ला में 8% की उछाल
सिप्ला में 8 प्रतिशत से ज़्यादा की तेजी आई और यह निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाला शेयर बन गया, जबकि दोपहर के कारोबार में अदाणी एंटरप्राइजेज में 7 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।
Jio Platforms के MD बने आकाश अंबानी
बहुप्रतीक्षित इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) से पहले, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के टेलीकॉम और डिजिटल वेंचर, Jio Platforms ने आकाश अंबानी को मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है।
पढ़ें पूरी खबर- Jio IPO से ठीक पहले मुकेश अंबानी का मास्टरस्ट्रोक! बेटे आकाश को सौंपा जियो का 'सिंहासन', 5 साल के लिए बनाया MD
BSE Bankex में करीब 1.7% की उछाल
दोपहर के कारोबार में बैंकिंग शेयर मजबूत बने रहे, और जैसे-जैसे फाइनेंशियल शेयरों में बढ़त जारी रही, BSE Bankex इंडेक्स 1.67 प्रतिशत ऊपर चढ़ गया।
HAL का शुद्ध मुनाफा 6% बढ़कर ₹4196 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में 2% की बढ़ोतरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का Q4 FY25 का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा ₹4,196.04 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मार्च तिमाही के ₹3,976.63 करोड़ से 5.51% ज्यादा है। Q4 FY26 में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 1.77% बढ़कर ₹13,942.4 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹13,699.85 करोड़ था।
थोक महंगाई दर बढ़कर 42 महीनों के उच्चतम स्तर 8.3 प्रतिशत पर पहुंची
अप्रैल में भारत की थोक महंगाई दर बढ़कर 42 महीनों के उच्चतम स्तर 8.3 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो पिछले महीने के 3.88 प्रतिशत से दोगुनी से भी अधिक है। इसकी मुख्य वजह कच्चे तेल की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी है, जिसका असर ईंधन, परिवहन और विनिर्माण लागतों पर भी पड़ा।
DLF 4% गिरकर एक महीने के निचले स्तर पर
रियल एस्टेट कंपनी DLF के शेयर लगभग 4% गिरकर एक महीने के निचले स्तर 553.80 रुपये पर आ गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू पिछले 19 तिमाहियों में सबसे ज्यादा गिरा, जबकि सालाना आधार पर उसका कुल खर्च लगभग 36% कम हुआ। कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 42% घटकर 1,814 करोड़ रुपये रह गया।
Q4 नतीजों के बाद भारती एयरटेल के शेयर 3% से ज्यादा चढ़े
बुधवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी द्वारा मार्च तिमाही की कमाई की घोषणा करने के बाद, भारती एयरटेल के शेयर 3% से ज़्यादा बढ़कर 1,845 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। ब्रोकरेज फर्म कंपनी के मज़बूत फंडामेंटल्स को देखते हुए इस शेयर को लेकर काफी हद तक पॉजिटिव बनी हुई हैं। इसके अलावा, एनालिस्ट्स इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट के साथ शेयर स्वैप डील को भी, जिसके तहत एयरटेल अफ्रीका plc. में 16.31% हिस्सेदारी मिलेगी, कमाई के लिहाज से थोड़ा फायदेमंद मान रहे हैं।
Sensex Stocks Today: 12 बजे सेंसेक्स के 30 शेयर
Stock Market Today LIVE: शेयर बाजार में बढ़ी तेजी
शेयर बाजार में तेजी बढ़ी है। करीब पौने 12 बजे सेंसेक्स 626.17 अंकों की तेजी के साथ 75,235.15 पर है। वहीं निफ्टी 214.65 अंक उछलकर 23,627.25 पर है।
IT Stocks Today: आईटी शेयरों पर दबाव बरकरार
रुपये में कमजोरी के चलते आईटी शेयरों पर दबाव बरकरार है। प्रमुख टेक्नोलॉजी शेयरों में लगातार कमजोरी के चलते BSE IT इंडेक्स 2.24 प्रतिशत गिर गया।
Godrej Industries Share Today: गोदरेज इंडस्ट्रीज ने लगाई छलांग
आज गुरुवार को गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर 12 फीसदी से अधिक उछला है। करीब पौने 11 बजे ये 12.03 फीसदी की मजबूती के साथ 1,201.05 रुपये पर है। अनुमान है कि अच्छे टेक्निकल संकेतों के चलते ये शेयर उछला है।
Rupee vs Dollar: रिकॉर्ड लो पर पहुंचा रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। इसके साथ ही रुपया लगातार दूसरे दिन नए निचले स्तर पर पहुंच गया है। आज ये डॉलर के मुकाबले 95.82 तक गिर गया।
Mahanagar Gas Share Today: महानगर गैस ने CNG के बढ़ाए दाम
महानगर गैस (Mahanagar Gas) ने मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में CNG की कीमत ₹2 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद अब मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत MMR में अब CNG ₹84 प्रति किलोग्राम मिलेगी। अभी तक CNG की कीमत ₹82 प्रति किलोग्राम थी।
इस खबर के बीच कंपनी का शेयर 1.5 फीसदी की मजबूती के साथ 1,059 रुपये पर है।
Kaynes Technology Share Price Today: 18 फीसदी लुढ़का कायनेस टेक्नोलॉजी का शेयर
आज कायनेस टेक्नोलॉजी का शेयर करीब 18 फीसदी गिरा है। करीब 10 बजे ये 17.87 फीसदी टूटकर 3,431.70 रुपये पर है। इस गिरावट की वजह मार्च तिमाही के नतीजे माने जा रहे हैं, जो मार्केट की उम्मीदों के मुकाबले सभी पैमानों पर कमजोर रहे। ब्रोकरेज फर्म JPMorgan ने भी इस स्टॉक की रेटिंग घटा दी है।
Vedanta Share Price Today: 3 फीसदी से ज्यादा उछला वेदांता
वेदांता के शेयर में 3 फीसदी से अधिक की तेजी दिख रही है। करीब पौने 10 बजे ये 3.76 फीसदी की मजबूती के साथ 335.25 रुपये पर है।
Sensex Stocks Today: साढ़े 9 बजे सेंसेक्स के शेयरों का कैसा रहा हाल?
IT Stocks Today: आईटी शेयरों पर दिख रहा दबाव
IT शेयरों पर दबाव है और निफ्टी IT इंडेक्स 0.83 प्रतिशत नीचे गिर गया है। निफ्टी में सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में HCL Tech, TCS, Tech Mahindra और Infosys शामिल हैं।
Pharma Stocks Today: फार्मा शेयरों में दिख रही तेजी
शुरुआती कारोबार में फार्मा शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है। सिप्ला में बढ़त के चलते निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.26 प्रतिशत ऊपर चढ़ गया है।
Dollar vs Rupee: हल्की कमजोरी के साथ खुला रुपया
गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 95.73 पर खुला, जबकि बुधवार को यह 95.71 पर बंद हुआ था। यानी आज डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे गिरकर खुला है।
Stock Market Opening: शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत
आज गुरुवार को शेयर बाजार (Stock Market Today LIVE Updates) में तेज शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex Today LIVE) 74,608.98 के मुकाबले 339 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 74,947.12 पर खुला है, जबकि निफ्टी (Nifty Today LIVE) ने 23,412.60 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल की तुलना में 118 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 23,530.25 पर शुरुआत की है।