पिछले हफ्ते के टॉप 5 शेयरों ने कर दिया मालामाल, 5 दिन में 84% तक कराया फायदा; ₹4 से भी सस्ते स्टॉक ने उड़ाया गर्दा
पिछले सप्ताह शेयर बाजार (Share Market) में तेजी रही। सेंसेक्स और निफ्टी में वृद्धि हुई, लेकिन कुछ शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। एसवीपी ग्लोबल टेक्सटा ...और पढ़ें

5 शेयरों ने पिछले हफ्ते बरसाया जमकर पैसा
HighLights
एसवीपी ग्लोबल टेक्सटाइल्स ने दिया 83.91% रिटर्न
ओलाटेक सॉल्यूशंस में 54.18% की वृद्धि
एमपीके स्टील्स ने दिया 52.38% का रिटर्न
नई दिल्ली। बीते हफ्ते शेयर बाजार में मजबूती आई। पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स इंडेक्स 474.75 पॉइंट्स या 0.55 परसेंट बढ़कर 85,706.67 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 134.8 पॉइंट्स या 0.51 परसेंट बढ़कर 26,202.95 पर बंद हुआ। पर कुछ शेयरों ने सेंसेक्स-निफ्टी के मुकाबले काफी शानदार रिटर्न दिया। हम यहां आपको 5 ऐसे शेयरों की जानकारी देंगे, जिन्होंने निवेशकों को 83.91 फीसदी तक रिटर्न दिया है।
SVP Global Textiles Share Price
लिस्ट में एसवीपी ग्लोबल का नाम सबसे ऊपर रहा। इसके शेयर ने पिछले हफ्ते 83.91 फीसदी रिटर्न दिया। शुक्रवार को इसका शेयर 0.62 रुपये या 9.94 फीसदी की मजबूती के साथ 6.86 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 87.16 करोड़ रुपये है।
Olatech Solutions Share Price
ओलाटेक सॉल्यूशंस का शेयर पिछले हफ्ते 185.50 रुपये से 286 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 54.18 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को इसका शेयर 9.25 रुपये या 3.34 फीसदी 286 रुपये पर बंद हुआ। इसकी मार्केट कैपिटल 127.29 करोड़ रुपये है।
MPK Steels (I) Share Price
पिछले हफ्ते एमपीके स्टील्स का शेयर 84 रुपये से उछलकर 128 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 52.38 फीसदी रिटर्न मिला। 128 रुपये के रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 130.13 करोड़ रुपये है।
खबरें और भी
Gilada Finance Share Price
लिस्ट में अगला नाम है गिलाडा फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट्स का, जिसके शेयर ने पिछले हफ्ते 47.26 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर पिछले हफ्ते 14.94 रुपये से उछलकर 22 रुपये पर पहुंच गया। 22 रुपये के रेट पर इसकी मार्केट कैपिटल 30.57 करोड़ रुपये है।
Regal Enterprises Share Price
रीगल एंटरटेनमेंट का शेयर पिछले हफ्ते 12.91 रुपये से 18.92 रुपये पर पहुंच गया। 18.92 रुपये के रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 5.81 करोड़ रुपये है। इस शेयर ने पिछले हफ्ते 46.55 फीसदी रिटर्न दिया।
ये भी पढ़ें - Tata Power का बड़ा कदम, ओडिशा में वेफर फैसिलिटी से बदलेगी तस्वीर; बनाया कई हजार करोड़ रुपये का मेगा प्लान
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)