शेयर बाजार में तबाही के बीच इन 5 शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न, 4 ही दिन में 45% तक की लगाई छलांग; देखें लिस्ट
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद, पांच शेयरों ने निवेशकों को 45% से अधिक का रिटर्न दिया। सेंसेक्स ...और पढ़ें

4 दिन में 45% तक रिटर्न (AI फोटो)
HighLights
पिछले हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
पांच शेयरों ने 45% से अधिक रिटर्न दिया
ओरिएंट ट्रेडलिंक, आशापुरी गोल्ड टॉप पर रहे
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पिछला हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी तबाही वाला रहा। पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,605.44 अंक यानी 2.15 प्रतिशत टूटकर 73,123.83 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 546.15 अंक यानी 2.36 प्रतिशत नीचे आया और 22,600 पर बंद हुआ।
बता दें कि पिछले हफ्ते शेयर बाजार में केवल 4 ही दिन कारोबार हुआ था, क्योंकि दशहरा के अवसर पर मंगलवार को मार्केट बंद रहा था। जहां एक तरफ इन 4 दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी 2 फीसदी से ज्यादा नीचे फिसले, वहीं दूसरी तरफ 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने इन्हीं 4 दिनों में निवेशकों को 45 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में।
ओरिएंट ट्रेडलिंक
ओरिएंट ट्रेडलिंक का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 45.45 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 3.30 रुपये से 4.80 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 9.59 फीसदी की उछाल के साथ 4.80 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 18.57 करोड़ रुपये है।
आशापुरी गोल्ड ऑर्नामेंट
आशापुरी गोल्ड ऑर्नामेंट का शेयर पिछले हफ्ते 42.46 फीसदी उछला। कंपनी का शेयर प्राइस 4.71 रुपये से 6.71 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 9.93 फीसदी की कमजोरी के साथ 6.71 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 223.65 करोड़ रुपये है।
एनएमएस ग्लोबल
एनएमएस ग्लोबल शेयर पिछले हफ्ते 34.78 फीसदी ऊपर चढ़ा। कंपनी का शेयर 30.42 रुपये से 41 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 7.95 फीसदी की मजबूती के साथ 41 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 11.98 करोड़ रुपये है।
VANS इलेक्ट्रोइंजीनियरिंग्स
VANS इलेक्ट्रोइंजीनियरिंग्स का स्टॉक पिछले हफ्ते 33.39 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 331.10 रुपये से 441.65 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 10 फीसदी की तेजी के साथ 441.65 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 475.24 करोड़ रुपये है।
डीसीएम श्रीराम
डीसीएम श्रीराम का स्टॉक पिछले हफ्ते 27.73 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 39.81 रुपये से 50.85.20 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 2.82 फीसदी की कमजोरी के साथ 962.10 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 15,003.21 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें - अगले हफ्ते बाजार का मूड तय करेंगे ये 3 बड़े ट्रिगर: कंपनियों के नतीजे, फेड की ब्याज दरें और कच्चा तेल लिस्ट में शामिल
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
